Crime राज्य

नोएडा। चलती कार में तमंचे की नोक पर महिला से गैंग रेप

0
Please log in or register to do it.
कुंदन मिश्र। नोएडा। सेक्टर 12-22 चौकी के पास एक महिला को कुछ लोगों ने कार में बिठाया और अगवा कर उसके साथ कार में ही गैंग रेप किया और फिर उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गये। पीड़ित का पति हत्या के एक मामले में जेल में बंद है और जिनके ऊपर पीड़ित ने रेप का आरोप लगाया है वो उसके पति के मुकदमे के परोकार हैं। पीड़ित ने घटना के बारे में बताया कि वो अपने पति से मिलने लुस्कर जा रही थी। ग़ाज़ियाबाद के लालकुआं से वो बस के ज़रिए 12-22 चौराहे पर पहुंची थी, तभी स्कार्पियो सवार युवकों ने महिला को गाड़ी में खींच लिया और तमंचे के बल उसके साथ गैंग रेप किया, फिर सड़क पर फेंक कर चले गये। 
पुलिस ने गैंग रेप का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अब तक किसी की गिरफ़्तारी की ख़बर नहीं है। पीड़ित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना से नोएडा जैसी मेट्रो सिटी में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

राम मंदिर को लेकर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान
LAW: जुवेनाइल जस्टिस एक्ट में बड़ा बदलाव, आज से लागू

Your email address will not be published. Required fields are marked *