देश

EXCLUSIVE: क्या मोदी ने मेट्रो में सफर करने के लिए टोकन नहीं लिया?

0
Please log in or register to do it.
EXCLUSIVE: क्या मोदी ने मेट्रो में सफर करने के लिए टोकन नहीं लिया? - Image 1
EXCLUSIVE: क्या मोदी ने मेट्रो में सफर करने के लिए टोकन नहीं लिया? - Image 1



नई दिल्ली। इस फोटो को गौर से देखिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली मेट्रो में अपने सहयोगियों, फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रेंकोस होलांदे और फ्रांस के प्रतिनिधि मंडल के साथ दाखिल हो रहे हैं। गुड़गांव तक के अपने इस सफर के लिए जब नरेंद्र मोदी मेट्रो के उस गेट से अंदर दाखिल हो रहे थे जिसमें टोकन डाला जाता है या मेट्रो का कार्ड शो किया जाता है, ऐसा जान पड़ता है कि उस गेट को ऑफ कर दिया गया था और अस्थायी रूप से खोल दिया गया था।


जब भी कोई मेट्रो के इस गेट से भीतर की ओर दाखिल होता है तो दूसरी तरफ नीचे की ओर क्रॉस का लाल निशान जल रहा होता है लेकिन जब मोदी और उनके साथ करीब 100 लोगों का ये काफिला मेट्रो में दाखिल हुआ तो वह लाल क्रॉस का निशान नहीं जल रहा था। सवाल उठता है कि क्या इस फोटो से ये पता लगता है कि पीएम मोदी खुद बिना टोकन लिये मेट्रो में दाखिल हुए? और साथ में करीब 100 लोग भी फ्री में मेट्रो में बिना किराया दिये ही दाखिल हुए और उन्होंने गुड़गांव तक का सफर भी किया?


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

GOOD NEWS: अब गैस के लिए ऑनलाइन करिए पेमेंट
PHOTO: मोदी ने की होलांदे के साथ दिल्ली मेट्रो में इको फ्रेंडली यात्रा

Your email address will not be published. Required fields are marked *