राज्य

बिहार-झारखंड सीमा पर NH-2 बनेगा 6 लेन का, कैबिनेट की मंजूरी

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने बिहार एवं झारखंड में राष्‍ट्रीय राजमार्ग-2 पर औरंगाबाद – बिहार/झारखंड सीमा – बरवाअड्डा खंड को छह लेन में तब्‍दील करने को मंजूरी दे दी है।
इस काम को राष्‍ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना (एनएचडीपी) के चरण-v के त‍हत पूरा किया जाएगा। यह मंजूरी डिजाइन, निर्माण, वित्‍त, परिचालन और हस्‍तांतरण के अंतर्गत बीओटी (टोल) मोड (बीओटी/डीबीएफओटी) के आधार पर दी गई है। 
इस पर 4918.48 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है, जिसमें भूमि अधिग्रहण, पुनर्स्थापन एवं पुनर्वास और निर्माण-पूर्व अन्‍य गतिविधियों पर आने वाली लागत भी शामिल है। इस सड़क की कुल लंबाई तकरीबन 222 किलोमीटर होगी। 
इस परियोजना का मुख्‍य उद्देश्‍य बिहार एवं झारखंड के बुनियादी ढांचे में तेजी से बेहतरी सुनिश्चित करना है। बिहार एवं झारखंड में राष्‍ट्रीय राजमार्ग-2 पर औरंगाबाद – बिहार/झारखंड सीमा – बरवाअड्डा खंड पर बड़ी संख्‍या में चलने वाले वाहनों से सफर में लगने वाले समय और खर्च में कमी करना भी इस परियोजना का एक अन्‍य उद्देश्‍य है। 
इस खंड के विकास से राज्‍य के संबंधित क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक स्थितियां बेहतर करने में भी मदद मिलेगी। यही नहीं, इस खंड के विकास से संबंधित परियोजना से जुड़ी गतिविधियों के लिए स्‍थानीय श्रमिकों हेतु रोजगार अवसर भी बढ़ेंगे। इस परियोजना को बिहार एवं झारखंड में औरंगाबाद – बिहार/झारखंड सीमा – बरवाअड्डा खंड के क्षेत्र में कवर किया गया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

GOOD NEWS: अब सरकार देगी 24 घंटे बिजली
UPSC सिविल सर्विसेज़ का फाइनल रिज़ल्ट हुआ घोषित, देखें लिस्ट

Your email address will not be published. Required fields are marked *