तेजस ने बहरीन में इतिहास रचा

HomeUncategorized

तेजस ने बहरीन में इतिहास रचा

बहरीन। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा स्‍वदेश में डिजाइन और विकसित किए गए स्‍वदेशी हल्‍के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस ने उस समय

उपचुनाव में मोदी मैजिक गायब, नतीजे LIVE:
वसुंधरा राजे पर भी “आप” की छाप
नीतीश कुमार को PM Modi ने दी बधाई, बोलें- NDA परिवार बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करेगा

बहरीन। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा स्‍वदेश में डिजाइन और विकसित किए गए स्‍वदेशी हल्‍के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस ने उस समय इतिहास रचा जब उसने बहरीन में साखिर एयरबेस की जमीन को छुआ। पहली बार एलसीए तेजस ने विदेशी हवाई क्षेत्र में उड़ान भरी है। वह 21 से 23 जनवरी 2016 तक चलने वाले बहरीन अंतर्राष्‍ट्रीय एयर शो 2016 में हिस्‍सा ले रहा है। 
तेजस के अलावा डीआरडीओ उन्‍नत रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की ताकत का प्रदर्शन करते हुए स्‍वदेश में विकसित रक्षा प्रणालियों को भी दिखाएगा। इसका मकसद रक्षा प्रणालियों और उपकरणों के निर्यात की संभावनाओं को तलाशना है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: