गणतंत्र दिवस प्रतियोगिता जीती, 26 जनवरी समारोह में होंगे शामिल

HomeUncategorized

गणतंत्र दिवस प्रतियोगिता जीती, 26 जनवरी समारोह में होंगे शामिल

नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस समारोह 2016 के एक हिस्‍से के रूप में अपने सोशल मीडिया मंचों पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता

कोरोना वैक्सीन को लेकर WHO का बड़ा बयान, स्वस्थ युवाओं को 2022 तक करना होगा इंतजार
स्पेशल सेल ने जौश के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, दिल्ली को दहलाने की रच रहे थे साजिश
चांद पर चीन का ‘चांग’
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस समारोह 2016 के एक हिस्‍से के रूप में अपने सोशल मीडिया मंचों पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की है। ये प्रतियोगिताएं सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फेसबुक (www.facebook.com/inbministry)और ट्वीटर @MIB_India तथा विशेष रूप से डिजाइन वेबपेज (http://www.graffiti.inbministry.in) मंचों पर आयोजित की गई थीं, जिनमें प्रतिभागियों से सरकार के विभिन्‍न प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में भित्‍ती चित्रण (ग्रफीटी) आमंत्रित किये गये थे। ये प्रतियोगिता 01 जनवरी से 14 जनवरी, 2016 तक एक पखवाड़े खुली रही। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा गठित जूरी ने 09 विजेताओं का चयन किया, जिन्‍हें नई दिल्‍ली में गणतंत्र दिवस परेड 2016 देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इन विजेताओं के यात्रा और ठहरने आदि का प्रबंध मंत्रालय द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है।

      भित्‍ती चित्रण दीवार के लिए मुख्‍य शीर्षक स्‍टार्ट आप इंडिया, स्‍टेंड अप इंडियाडिजिटल सशक्‍ततायुवा भारत के उद्यमी,कौशल भारतसशक्‍त भारतमेक इन इंडियासभी को वित्‍तीय सुरक्षा और सभी को आवास थे। सभी शीर्षकों पर 419 प्रविष्टियां प्राप्‍त हुईं। भित्‍ती चित्रण प्रतियोगिता में पहला पुरस्‍कार नरेन्‍द्र कुमार सिंह को उनके कार्य सभी के लिए आवास पर प्रदान किया गया। नरेन्‍द्र कुमार सिंह ने बया पक्षियों (वीवर बर्ल्‍ड) के घोंसले के रूपक के विचार का सुन्‍दरता से उपयोग किया है, जिसे जूरी ने बहुत पसंद किया। दूसरा पुरस्‍कार नरेन्‍द्र बोरलेपवार को उनके कार्य स्किल इंडिया के बारे में प्रदान किया गया, जिसमें उन्‍होंने आर्थिक ग्राफ में महत्‍वपूर्ण सुधार को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा और व्‍यावसायिक प्रशिक्षण के सुंदर विलय का उपयोग किया। तीसरा पुरस्‍कार मेक इंन इंडिया में अपने उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए विमल कुमार को प्रदान किया गया। उन्‍होंने निर्माण स्‍थलों पर मचानों के रूप में सीढि़यों का अच्‍छा प्रयोग किया है।

   ट्वीटर प्रतियोगिता में तीन हैस्‍टैग्‍स में #VisionofTeamIndia, #MyIdeaofIndia and #RDayNotJustaHoliday पर नेटिजन्‍स प्रतिक्रियाएं आमंत्रित की गई थीं। मंत्रालय को कुल 888 ट्वीट्स प्राप्‍त हुए। इस प्रतियोगिता में भईयाजी जोशी को @Igjganesh –“#MyIdeaofIndia के लिए प्रत्‍येक मुख के लिए खाना, प्रत्‍येक लड़की के लिए जिंदगी और प्रत्‍येक सर के लिए एक छत और प्रत्‍येक पैर के लिए सड़क शीर्षक पर मिला है। उपभोगकर्ता ने बहुत सरल शब्‍दों में देश में बुनियादी जरूरतों के बारे में अभिव्‍यक्ति दी है।

  एन विनायक @vinumon2016 “#VisionofTeamIndia केन्‍द्र और राज्‍य एक के लिए सब और सभी के लिए एक की भावना में राष्‍ट्र निर्माण के महान कार्य में मिलकर काम कर रहे हैं। उपभोगकर्ता ने सहकारी संघवाद के बारे में ध्‍यान आकर्षित किया है।

   नीर जोय @ neerjanni2000 – #RDayNotJustaHolidayउपभोगकर्ता ने उन स्‍वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और कष्‍टों पर प्रकाश डाला है, जिनके कारण देश आजाद हुआ और संविधान तैयार किया गया।

  फेसबुक पर पोस्‍टर बनाने की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से तीन शीर्षकों एलपीजी सब्सिडी छोड़ दोप्रति बूंद अधिक फसल औरबालिका बचाओ पर पोस्‍टर भेजने का आमंत्रण दिया गया था। मंत्रालय को 432 पोस्‍टर प्राप्‍त हुए। जूरी ने ए. प्राग चिटनिस कोबालिका बचाओ शीर्षक पर, सुधीर कुमार को उनके शीर्षक प्रति बूंद अधिक फसल पर और अनुनय आरको को उनकी पेंटिंगइंडिया शीर्षक पर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्‍कार दिए गए। सूचना और प्रसारण मंत्रालय सभी विजेताओं को बधाई देता है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: