Politics

मुसलमान के मुद्दे पर विहिप और नरेंद्र मोदी आमने-सामने

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह रहे हैं कि भारत में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों की देशभक्ति पर कभी कोई सवालिया निशान नहीं लगा सकता है, वह देश के लिए जिएगा और देश के लिए ही मरेगा। भारत के मुसलमान की देशभक्ति संदेह से परे है। जबकि दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के सहयोगी संगठन विश्च हिंदू परिषद (विहिप) ने गरबा में ‌मुस्लिमों के प्रवेश पर ‌प्रतिबंध लगा दिया है। विहिप के इस आदेश को संगठन के ही अध्यक्ष प्रवीण तोग‌ड़िया के उस आदेश से जोड़ कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने मुस्लिमों को गरबा पांडालों में प्रवेश न करने की हिदायत दी थी। इससे पहले इंदौर की भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने भी गरबा पांडलों में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि गरबा पांडालों में मुस्लिमों के आने से ‘लव जिहाद’ की घटनाएं हो रही हैं।

विहिप के आदेश का सबसे ज्यादा असर गोधरा में दिखने लगा है। विहिप ने गरबा पांडलों में मुस्लिमों को प्रवेश रोकने के लिए ‘हिंदू अस्मिता हितरक्षक समिति’ नाम से एक संगठन भी बनाया है। उस समिति में युवाओं को शामिल किया गया है, जिन्हें मुस्लिमों की पहचान करने के विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में कह रहें हैं कि “भारतीय मुस्लिमों की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है। भारत का मुसलमान भारत के लिए जीता है और भारत के लिए मरता है” लेकिन विहिप के संगठन ‘हिंदू अस्मिता हितरक्षक समिति’ के एक सदस्य जैमिन शाह का कहना है कि मुस्लिमों को भारत की सभी चीजों से परेशानी होती है। उन्हें राष्ट्र गान और देश के झंडे से भी दिक्कत होती है तो वे गरबा में क्यों शामिल होना चाहते हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
नकली हैं सलमान की सिक्स पेक्स बॉडी, लीक हुई सलमान की थुलथुली बॉडी की फोटो
सोहा अली खान का हॉट फोटो शूट...

Your email address will not be published. Required fields are marked *