Politics

अजित सिंह और अज़हरुद्दीन सहित 30 पूर्व सांसदों के कटे पानी-बिजली के कनेक्शन

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। आजतक देश के कई हिस्सों में बिजली पानी के लिए संघर्ष करते हुए आम जनता अक्सर सडकों पर आन्दोलन करते हैं. सरकार से बिजली पानी के सुविधा मुहैया कराने की मांग करते रहते हैं. लेकिन अब ये नौबत देश के कुछ पूर्व मंत्रियों और सांसदों के साथ होने वाली है. क्यूंकि यूपीए सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चौधरी अजित सिंह के साथ जीतेंद्र सिंह और मोहम्मद अजहरूद्दीन सहित 30 पूर्व सांसद के बंगले में बिजली पानी सप्लाई रोक दी गई है. इनमें से 4 तो कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव हारने के बाद चौधरी अजित सिंह को 12 तुगलक रोड़ स्थित सरकारी बंगला खाली करने के कई नोटिस मिले लेकिन जब वह घर छोड़ने को तैयार नहीं हुए और उनके समर्थकों द्वारा उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। इसलिए प्रशासन ने बिजली−पानी काट दिया. मामले में एनडीएमसी और सीपीडब्ल्यूडी का कहना है कि अजित सिंह समेत 30 पूर्व सांसदों के सरकारी घरों के बिजली−पानी के कनेक्शन काटे गए हैं. इनमें 4 पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं.
जिन पूर्व मंत्रियों और सांसदों के बंगले के कनेक्शन काटे गए हैं उनमें प्रमुखतः जितेंद्र सिंह, मोहम्मद अजहरुद्दीन, बृजेंद्र सिंगला, पीसी चाको, अवतार सिंह भड़ाना, बीएल मरांडी और अर्जुन रॉय जैसे नाम शामिल हैं.

जनरेटर से ले रहें हैं बिजली


चौधरी अजित सिंह के बंगले की बिजली-पानी कटने के बाद अपने बंगले को रोशन और ठंडा रखने के लिए एक जनरेटर किराये पर ले लिया है. जनरेटर ऑपरेटर का कहना है कि इसका रोज का किराया 4000 रुपये है और रोजाना 200 लीटर डीजल खर्च होगा.

एक महीनें में खाली करना होता है सरकारी आवास


शहरी विकास मंत्रालय का कहना है लोकसभा चुनाव में हारे हुए नेताओं को कायदे से एक महीने में सरकारी घर खाली करना होता है लेकिन कई नेताओं ने ऐसा नहीं किया. अब देखना होगा कि ये पूर्व मंत्री और सांसद कब तक अपने सरकारी आशियाने खाली करते हैं.
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
पृथ्वीराज के 'अनाड़ी' के जवाब में उद्धव ने पहुंचाया ICU
नरेंद्र मोदी अपने 15 मंत्रियों से बेहद नाराज़, दिया अल्टीमेटम

Your email address will not be published. Required fields are marked *