नई दिल्ली। एक ट्वीट करके जमात उद दावा के चीफ और 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने पाकिस्तान में कराची शहर के जिन्ना इंटरनेशनल एयरप
नई दिल्ली। एक ट्वीट करके जमात उद दावा के चीफ और 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने पाकिस्तान में कराची शहर के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले के लिए नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। भारत के खिलाफ एक बार फिर जहर उगलते हुए हाफिज सईद ने कहा कि इस हमले के पीछे हमारे दुश्मन भारत और उसके पीएम नरेंद्र मोदी का हाथ है।
आतंकी सईद ने अपने टि्वटर प्रोफाइल पर लिखा कि यह पाकिस्तान पर हमला है। भारत द्वारा छेड़े गए इस युद्ध के पीछे नरेंद्र मोदी की नई सिक्योरिटी टीम हर मुल्क जानता है कि असली दुश्मन कौन है। हाफिज सईद ने पाकिस्तानी सरकार को नसीहत भी दी। उसने आगे लिखा कि भारत के साथ दोस्ताना रिश्ते की कोशिश बंद होनी चाहिए, यह जवाब देने का वक्त है। हाफ़िज़ सईद ने अपने कई ट्वीट में भारत के खिलाफ ज़हर उगला है साथ ही अपने ट्वीट में उसने पाकिस्तानी सरकार को नसीहतें भी है.

COMMENTS