HomeUncategorized

अमर सिंह, जयाप्रदा को कांग्रेस ने नकारा, लिया अजित का सहारा

नई दिल्ली। सपा से निष्कासित नेता अमर सिंह और जयाप्रदा के बारे में अभी तक कयास लगाये जा रहे थे कि ये दोनों कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं. लेकिन अ

रियायती सिलिंडरों की संख्या 9 की जगह 12
(No Title)
पर्थ में पहले दिन ही अंग्रेज़ पस्त

नई दिल्ली। सपा से निष्कासित नेता अमर सिंह और जयाप्रदा के बारे में अभी तक कयास लगाये जा रहे थे कि ये दोनों कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं. लेकिन अब दोनों प्रत्यक्ष रूप से तो नहीं बल्कि परोक्ष रूप से कांग्रेस में जा सकते हैं अर्थात दोनों अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए हैं। अमर सिंह ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की।
सूत्रों के मुताबिक जयाप्रदा बिजनौर से और अमर सिंह फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ सकते हैं। कुछ दिन पहले अमर सिंह और जयाप्रदा के कांग्रेस में शामिल होने की भी बातें चली थीं। लेकिन कांग्रेस जयाप्रदा को तो लेने को तैयार थी, लेकिन अमर सिंह को नहीं। कांग्रेस की तरफ से अमर सिंह को निर्दलीय चुनाव लड़ने को कहा गया था। लेकिन अमर राजी नहीं हुए।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: