Politics

हुड्डा के गढ़ से केजरीवाल ने किया चुनाव प्रचार का आगाज़

0
Please log in or register to do it.

रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गृह नगर में रविवार को रैली कर आम आदमी पार्टी ने लोकसभा के चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। उन्होंने अपने भाषण में मीडिया पर भी हमला किया और कहा कि मीडिया अपने निजी स्वार्थो के लिए बड़े उद्योगपतियों के प्रभाव में काम कर रहा है और पूर्वाग्रह से ग्रसित हो कर काम कर रहा है। उन्होंने धमकी देने वाले अंदाज में कहा कि मीडिया को भी ठीक किए जाने की जरूरत है।
सेक्टर-छह में आयोजित रैली में 45 मिनट के अपने भाषण में केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी, अंबानी और राहुल गांधी पर हमले किए। इससे पहले मंच से प्रदेश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पारित किया गया। केजरीवाल ने मुख्यमंत्री हुड्डा पर अंबानी, राबर्ट वॉड्रा व डीएलएफ के लिए प्रॉपर्टी डीलिंग करने के आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि एसईजेड के नाम पर किसानों की जमीन को 22 लाख रुपये प्रति एकड़ खरीद कर एक से दो करोड़ रुपये में रिलायंस को बेच दिया गया। जमीनों की सीएलयू के नाम पर भी कांग्रेसी मंत्री व नेता दलाली कर रहे हैं। किसानों के साथ ज्यादतियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में सबसे ज्यादा खराब हालत किसान की है।
केजरीवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपने का समय आ गया है। वंशवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति लाने के लिए आम आदमी के उठ खड़ा होने की जरूरत है। यह तभी संभव है, जब आम आदमी आगामी लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव में झाड़ू के निशान पर बटन दबाएगा।
केजरीवाल ने कहा कि मुकेश अंबानी ने एक गोद में राहुल गांधी और दूसरी में नरेंद्र मोदी को ले रखा है। इसलिए केंद्र में जिस भी पार्टी की सरकार बनती है, उसे मुकेश अंबानी राहुल गांधी व नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर चलाते हैं। मोदी कहते हैं कि वह विदेशों बैंकों में जमा काले धन को देश में लाएंगे। उन्होंने स्विस बैंक में मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के खातों के नंबर 5090160983 और 5090160984 मंच से लोगों को बताए और चुनौती दी कि मोदी इन खातों का धन वापस लाएं।
केजरीवाल ने ताऊ देवीलाल को असली किसान नेता की संज्ञा दी। उन्होंने कहा, देवीलाल ने किसानों के लिए जीवन भर संघर्ष व त्याग किया, लेकिन उनके बाद परिवार के लोगों ने भ्रष्टाचार व गुंडाराज कायम कर दिया। मुख्यमंत्री हुड्डा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बाप-बेटा जेल जाने की तैयारी में हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
पासवान ने फिर बदला पाला, अब थामेंगे में भाजपा का कमल
नेशनल न्यूज़ चैनल पर 'आप' का प्रवक्ता बता कर उसे थप्पड़ मरवाया

Your email address will not be published. Required fields are marked *