अमेरिका ने साफ किया देवयानी की तलाशी का वीडियो है फ़र्ज़ी

सोशल मीडिया पर एक फर्ज़ी वीडियो (http://www.youtube.com/watch?v=XrY351dCTj0) प्रचारित किया जा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये वो सीसीटीवी फुटेज है जिसमें भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े की तलाशी लेते हुए दिखाया गया है। देवयानी खोबरागड़े पर न्यूयॉर्क में वीज़ा फ्रॉड करने का आरोप है और दिसंबर में उन्हें गिरफ़्तार किया गया था जिसके बाद देवयानी ने आरोप लगाया था कि यूएस मार्शल्स ने उनकी कपड़े उतारकर तलाशी ली। अमेरिकी सूत्रों ने इस लीडियो को फ़र्ज़ी बताया है।
अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता मेरी हार्फ ने बताया कि, “इस वीडियो के बारे में हमें जानकारी है, ये श्रीमती खोबरागड़े की फुटेज नहीं है। हम इसे ख़तरनाक बताएंगे।” वीडियो में दिखाया जा रहा है कि पुलिसवाले एक महिला की कस्टडी में तलाशी ले रहे हैं, महिला चिल्ला रही है फिर भी पुलिसवाले उसकी तलाशी में जुटे हैं। हॉक्स ने कहा कि, “ये एक फ़र्ज़ी वीडियो है जो कुछ न्यूज़ वेबसाइट्स पर बिना उसकी सत्यता को जांचते हुए जारी किया गया है। हम इसे परेशानी पैदा करनेवाला मानते हैं और इसकी निंदा करते हैं। मैं इसे साफ़ करना चाहती हूं कि ये उनका (खोबरागड़े का) वीडियो नहीं है।’ 
हार्फ ने बताया कि इस बारे में यूएस मार्शल्स सर्विस से इस बारे में बात की गई है और उन्होंने आश्वस्त किया है कि वीडियो में दिख रहे पुलिसवाले यूएस मार्शल्स नहीं हैं और ना ही तलाशी लेने का ऐसा तरीका यूएस मार्शल्स अपनाती है। हालांकि हार्फ ने माना कि उन्होंने ख़ुद ये वीडियो नहीं देखा है लेकिन दावा किया कि वो फर्ज़ी है।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

Leave a Reply

Leave a comment
scroll to top