Election Politics राज्य

दिल्ली की हर लोकसभा सीट पर ‘आप’ के 75 दावेदार

0
Please log in or register to do it.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी से लोकसभा चुनाव का टिकट हासिल करने के लिए कतार लग गई है। यहां की सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के पास अब तक 500 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। यानी औसतन हर सीट पर टिकट के दावेदारों की संख्या 75 के करीब है। चुनाव लड़ने के आवेदनों के लिहाज से दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश और हरियाणा का नंबर है। पार्टी का कहना है कि चुने गए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है।
पार्टी के मुताबिक, अभी तक देश भर से पांच हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इनमें से 2600 आवेदनों की जांच पूरी कर ली गई है। वहीं, करीब दो हजार ऑनलाइन और 500 अन्य आवेदनों की जांच अभी तक नहीं हो पाई है। आवेदनों की जांच के लिए कार्यकर्ताओं की एक टीम काम कर रही है।
लिहाजा अभी लिस्ट फाइनल होने में समय लग सकता है। दिक्कत इसलिए भी आ रही है कि कई आवेदनों को टुकड़ों में भेजा गया है। पार्टी की कोशिश है कि सभी आवेदनों की जांच के बाद ही लिस्ट फाइनल की जाए।


पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने बताया कि सबसे ज्यादा आवेदन दिल्ली से आए हैं। इनकी संख्या पांच सौ से ज्यादा है। वहीं, इसके बाद नंबर उत्तर प्रदेश और हरियाणा का है। उन्होंने बताया कि आवेदन तब तक स्वीकार किया जाएगा, जब तक संबंधित सीट के उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं कर दिया जाता।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
जया बच्चन को राज्यसभा भेजना मेरी गलती थी: अमर सिंह
पंचायत का तालिबानी फैसला, युवती का सामूहिक दुष्कर्म करवाया

Your email address will not be published. Required fields are marked *