Cricket

चाची बोली मोदी के सामने चिड़िया हैं राहुल

0
Please log in or register to do it.
आम चुनाव नज़दीक हैं और देश में राजनीतिक सरगर्मी इन दिनों चरम पर है। सभी नेता खूब दहाड़ रहे हैं लेकिन इन दहाड़ों के बीच मेनका गांधी की नर्म आवाज़ ने वो भूकंप ला दिया है जिससे न केवल कांग्रेस हिल गई बल्कि गांधी परिवार के सालों पुराने ज़ख्म भी सामने आ गए। मेनका ने आज तक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस और सोनिया गांधी के परिवार पर जमकर हमला बोला।


कांग्रेस को कोई नहीं बचा सकता
मेनका ने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी चोर उचक्कों की पार्टी बन गई है। और जब तक ये लोग देश को लूटने का जरिया समझते रहेंगे तब तक कांग्रेस अपनी छवि नहीं सुधार सकती। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेसियों को अच्छी तरह समझ गई है, और अब जनता उन्हें जवाब देगी
मोदी शेर, राहुल चिड़िया
मेनका गांधी ने कहा कि राहुल को पिछले 10 सालों से प्रोजैक्ट किया जा रहा है, लेकिन हुआ क्या कांग्रेस हर तरफ हार रही है। उन्होंने कहा कि चालीस चोरों का सरदार कोई भी बन जाए उससे क्या फर्क पड़ता है। पीएम पद के लिए राहुल बनाम मोदी की लड़ाई पर मेनका ने कहा कि इन दोनों की तुलना हो ही नहीं सकती क्योंकि ये कुछ वैसे ही होगा जैसे शेर के सामने चिड़िया।
प्रियंका का ग्लैमर भी नहीं चलेगा
मेनका ने माना कि जब कभी कांग्रेस पर संकट आता है तो पार्टी के अदर प्रियंका को आगे करने की बात आती है लेकिन उन्होंने कहा कि प्रियंका का ग्लैमर भी अब कांग्रेस को नहीं बचा सकता।
कांग्रेस का तीखा विरोध
मेनका के सनसनीखेज़ बयानों पर कांग्रेसी नेताओं ने दुख जताया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि सोनिया और राहुल की ओर से कभी भी मेनका या उनके परिवार को लेकर कोई बयान नहीं आता। लेकिन पता नहीं क्यों मेनका गांधी परिवार के मान की भी परवाह नहीं करती हैं। 
क्या नंबर बढ़ाना चाहती हैं मेनका?
चुनावी मौसम है और माना जा रहा है कि बाजेपी के अंदर अपना नंबर बढ़ाने के लिए मेनका गांधी इस तरह के बयान दे रही हैं। वहीं वो आरएसएस के नज़दीक भी जाना चाहती हैं। गौरतलब है कि उनके पति संजय गांधी के दौर में उनकी नीतियां भी आरएसएस को खूब भाती थीं।  
पाकिस्तान- मुस्लिम धार्मिक स्थल पर हमला, 9 की मौत
अब लालू प्रसाद भी करेंगे ट्वीट

Your email address will not be published. Required fields are marked *