Close

नाना पाटेकर हो सकते हैं भाजपा में शामिल

नाना पाटेकर हो सकते हैं भाजपा में शामिल

नयी दिल्ली। नाना पाटेकर का भाजपा के टिकट पर प्रिया दत्त के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल शिवसेना के साथ हुए समझौते के तहत मुम्बई की नॉर्थ सेंट्रल सीट जो भाजपा के खाते में आयी है और वहाँ से फिलहाल बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की बहन और कांग्रेस नेता प्रिया दत्त सांसद हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने उन्हें नॉर्थ सेंट्रल मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। एक भाजपा नेता ने कहा कि नाना पाटेकर इस विचार के खिलाफ नहीं है. हालांकि उन्होंने अभी फैसले पर हाँ भी नहीं किया है।

बॉलीवुड स्टार नाना पाटेकर राजनीति में अपना हाथ पहली बार आजमा रहे हैं। एक भाजपा नेता के अनुसार पार्टी उनके संपर्क में हैं और हम उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक तो उनकी प्रतिक्रिया सकारात्मक है। शिवसेना के नेता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि नाना पाटेकर नार्थ सेंट्रल मुंबई सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं। शिवसेना के नेता ने कहा कि नाना पाटेकर के राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे दोनों के साथ अच्छे रिश्ते हैं। दिवंगत बाल ठाकरे गणोशोत्सव के दौरान पूजा के लिए नाना पाटेकर के घर जाते थे. अगर नाना पाटेकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार होते हैं तो राज ठाकरे भी उनका समर्थन कर सकते हैं।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top