इमरान हाशमी के 4 साल के बेटे को हुआ ‘कैंसर’

HomeUncategorized

इमरान हाशमी के 4 साल के बेटे को हुआ ‘कैंसर’

मुंबई। फ़िल्म अभिनेता इमरान हाशमी के 4 साल के बेटे अयान को पहले स्तर का कैंसर हो गया है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए फ़िल्म निर्माता महेश

सोहा अली खान का हॉट फोटो शूट…
IPL 2020: हार के बाद स्मिथ को एक और झटका, लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना
एक ‘आप’का आदमी जो खास बनने के बाद भी आम ही रहना चाहता है

मुंबई। फ़िल्म अभिनेता इमरान हाशमी के 4 साल के बेटे अयान को पहले स्तर का कैंसर हो गया है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए फ़िल्म निर्माता महेश भट्ट ने अपने पोते के बारे में बताया कि, “मुझे सोमवार 12.30 बजे इमरान हाशमी का फोन आया था, वो भर्रायी आवाज़ में बात कर रहा था और इस फोन कॉल ने मुझे बिखेर दिया और वो ग़मगीन था। वह हिंदुजा अस्पताल से फ़ोन कर रहा था जहां उसके 4 साल के बेटे की किडनी में ट्यूमर पता चला है। डॉक्टर ने तुरंत सर्जरी के लिए बोला जिसके बाद ही आगे के हालातों को देखा जा सकेगा और शायद उसका मतलब कीमोथेरेपी से था। ”

महेश ने आगे कहा कि, “जब उसने इसके बारे में मुझे बताया तो मुझे लगा मेरे ऊपर किसी ने टनभर ईंटें गिरा दी हो और मैं उसके घर उससे मिलने गया। मैंने देखा इमरान और उसकी पत्नी टूट गये हैं, लेकिन उसका बेटा पूरी खुशी में था।”
भट्ट ने बताया कि उन्होंने इमरान और उनकी पत्नी को संभाला और इमरान को किनारे ले जाकर मैंने आश्वस्त किया कि ये सब गुज़र जाएगा। 
सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को सर्जरी की तैयारी की जा रही है जिसमें कीमोथेरेपी के कई सेशंस होंगे ताकि बीमारी को जड़ से ख़त्म किया जा सके। इमरान ने अपनी फ़िल्मों पर काम को रोक दिया है और फिलहाल पूरी तरह से बेटे को स्वस्थ करने में जुटे हुये हैं।
ख़बर ये भी है इमरान अमेरिका के डॉक्टरों से भी संपर्क कर रहे हैं और अगर ज़रुरत पड़ी तो अयान को तुरंत आगे के इलाज के लिए अमेरिका ले जा सकते हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: