Sports

सिंधु ने जीता राष्ट्रीय बैडमिंटन खिताब

0
Please log in or register to do it.
सिंधु ने जीता राष्ट्रीय बैडमिंटन खिताब - Image 1
सिंधु ने जीता राष्ट्रीय बैडमिंटन खिताब - Image 1

नई दिल्ली- पीवी सिंधु ने 78वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप का महिला एकल खिताब जीत लिया। सिंधु ने सोमवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में रितुपर्णा दास को हराया। टूर्नामेंट की दूसरी वरीय खिलाड़ी सिंधु ने सिरी फोर्ट खेल परिसर में खेले गए खिताबी मुकाबले में 15वीं वरीय दास को 21-11, 21-17 से हराया। यह मैच 30 मिनट चला।

दास ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैम्पियन सायाली गोखले को हराकर बड़ा उलटफेर किया था लेकिन वह फाइनल में कोई चमत्कार नहीं कर सकीं। इसके बावजूद दास एक उभरती हुई खिलाड़ी के तौर पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहीं।

दूसरी ओर, रविवार को सेमीफाइनल मैच में तीसरी वरीय अरुंधति पंटावने को हराया था। सिंधु ने अपर्णा बालन के साथ महिला युगल में भी चुनौती पेश की थी लेकिन इस वर्ग में सेमीफाइनल में हार गई थीं।

बच्चन की केबीसी से हिंदी सीख रहे राज ठाकरे
दिल्ली में कब-कौन रहा मुख्यमंत्री ?

Your email address will not be published. Required fields are marked *