Technology

आरहा है सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड 2, देखें कैसा है ये फोन

0
Please log in or register to do it.
आरहा है सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड 2, देखें कैसा है ये फोन - Image 1

आरहा है सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड 2, देखें कैसा है ये फोन - Image 1





भारतीय बाज़ार में सैंमसंग गैलेक्सी ग्रैंड की कमाल की सफलता को देखते हुए कंपनी ने बाज़ार में इसकी दूसरी सीरीज़ लांच करने की तैयारी कर ली है। वैसे भी सैंमसंग को गैलेक्सी सीरीज़ ने बाज़ार का किंग बना दिया है और इसी से प्रभावित होकर मिड रेंज में अपने प्रभाव को कायम रखते हुए कंपनी ने ये फोन बाज़ार में उतारा है ।


आइए बताते हैं क्या है इसमें खास


 गैलेक्‍सी ग्रैंड 2 में सैमसंग के मौजूदा गैलेक्‍सी ग्रैंड के मुकाबले काफी बदलाव किए गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड 2 में कंपनी ने नोट 3 जैसा लेदर कवर भी दिया है जो इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाता है। गैलेक्सी ग्रैंड 2 में रैम के साथ-साथ बैटरी पावर भी बढ़ा दी गई है। यह फोन जनवरी के पहले हफ्ते में स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध होगा। भारत में इस फोन की कीमत के बारे में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन अनुमान है कि यह 22,900 रुपये से 24,900 रुपये के बीच रहेगी।

आरहा है सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड 2, देखें कैसा है ये फोन - Image 2





सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड 2 में एंड्रॉयड जेलीबीन 4.3 ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसी के साथ यह डुअल सिम सपोर्ट करता है। अगर डिस्प्ले की बात करें तो नए सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड 2 में 5.2 इंच की TFT स्क्रीन है। इस फोन की स्क्रीन 720X1280 पिक्सल का शार्प डिस्प्ले रिजोल्यूशन देती है। गैलेक्सी ग्रैंड वन में सिर्फ 480X800 पिक्सल का रिजोल्यूशन था जिससे यकीनन नया फोन बेहतर डिस्प्ले देता है।


गैलेक्सी  ग्रैंड 2, 1.2 GHz के क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 1.5 GB की रैम है। इसी के साथ 8 GB की इंटरनल मेमोरी भी है। इस फोन की मेमोरी 64 GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन का वजन 163 ग्राम है।इस फोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। इसी के साथ LED रियर फ्लैश भी है। इस फोन में 1.9 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है जिसकी क्वालिटी सामान्य से अच्छी है। इसी के साथ कई तरह के एडिशनल कैमरा ऐप्स का भी उपयोग किया जा सकता है। यह फोन तीन रंगों -ब्‍लैक, व्हाइट और पिंक में उपलब्‍ध है।

किरण बेदी ने "आप" के जनमत संग्रह पर उठाए सवाल
बच्चन की केबीसी से हिंदी सीख रहे राज ठाकरे

Your email address will not be published. Required fields are marked *