Entertainment

एक म्यान, तीन तलवार

0
Please log in or register to do it.
दीपिका पादुकोण ने अपनी एक के बाद एक 5 फिल्में हिट होने के बाद बहुत बड़ा जश्न मनाने की प्लानिंग की है और इस जश्न में दीपिका ने बॉलीवुड के उन तमाम दिग्गज़ों को इनवाइट किया है जिनकी मौजूदगी दीपिका की पार्टी को रौशन कर देंगी। दीपिका ने अपनी पार्टी के लिए रोहित शेट्टी, इम्तियाज़ अली, मधुर भंडारकर, अयान मुखर्जी, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, फराह खान, इमरान-अवंतिका, रितेश-जेनीलिया जैसे सितारों को बुलावा भेजा है। लेकिन इन सबसे जुदा जिनकी मौजूदगी से दीपिका की पार्टी में चार चांद लगेंगे वो हैं रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ माल्या। इन तीनों से अलग अलग वक्त पर प्यार की पींगे लड़ा चुकीं दीपिका नें अपनी सक्सेस बैश के लिए इन तीनों को भी इनवाइट किया है। जब इनविटेशन लीला का हो तो राम तो जाएंगे ही, साथ ही बनी और सिद्धार्थ भी ना नहीं कह पाएंगे। अब देखने वाली बात ये होगी कि जब दीपिका की पार्टी अपने शबाब पर होगी तो सबसे ज्यादा उनका साथ किसे मिलेगा रणबीर, रणवीर या फिर सिद्धार्थ माल्या को?
वसुंधरा राजे पर भी "आप" की छाप
'किल द रेपिस्ट' का प्रोमो

Your email address will not be published. Required fields are marked *