Cricket

पाकिस्तान से भी फिस्सड्डी टीम इंडिया

0
Please log in or register to do it.

जिस भारतीय टीम के सामने 350 रनों का लक्ष्य भी वन डे में कोइ बड़ी चुनौती नहीं दे पाता वही वन डे की नंबर 1 टीम का रुतबा हासिल की हुई भारतीय टीम अफ्रीकी सरज़मीं पर भींगी बिल्ली नजर आरही है। पहले तो जोहानिसबर्ग में 141 रन की करारी हार फिर डरबन में भी 134 रनों की शर्मनाक शिकस्त नसीब हुई। यानि अब 3 वन डे मैचों की सीरीज़ में टीम इंडिया अब 2-0 से न केवल पिछड़ चुकी है बल्कि अब 20 सालों का सपना भी तोड़ दिया है।
हालांकि टीम इंडिया के इस बुरे हार में जितना कसूर गेंदबाज़ों का है उतनी ही विदेशी सरज़मी पर फ्लॉप रही बल्लेबाज़ी का भी है। लक्ष्य का पीछा करने में दोनों ही वन डे में टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी की न ओपनिंग काम आई और न ही मध्यक्रम।
सबसे बड़ा सवाल तो ये है की जिस अफ्रिकन पिच पर भारत से रैंकिंग के मामले कइ पायदान नीचे और बेहद कमज़ोर समझे जाने वाली टीम पाकिस्तान ने अफ्रीका के घर में घुस कर न केवल रौंदा बल्कि सीरीज़ भी अपने नाम कर लिया  लेकिन दिग्गज़ों से पटी टीम पाकिस्तान से भी कमज़ोर निकली है और अब भी जीत की बुनियाद को तलाश रही है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा : कौन जीता, कौन हारा?
'एबीसीडी' गाने की मेकिंग, फिल्म यारियां

Your email address will not be published. Required fields are marked *