Politics

‘आप’से डर लगता है?

0
Please log in or register to do it.
नंदन नीलेकणि होंगे पीएम उम्मीदवार?

क्या कांग्रेस आम आदमी पार्टी से डर गई है? क्या कांग्रेसी थिंक टैंक को लगने लगा है कि 2014 के चुनाव में उसकी फजीहत होनी तय है। ये बात इसलिए उठ रही है क्योंकि एक अंग्रेज़ी अखबार ने दावा किया है कि कांग्रेस यूआईडी यानी आधार कार्ड के जनक नंदन नीलेकणि को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बना सकती है।

नंदन नीलेकणि: क्या बनेंगे पीएम उम्मीदवार?

लेकिन दक्षिण बेंगलुरु से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नीलेकणि पर कांग्रेसी खेमा अभी चुप है और खुद नीलेकणि ने भी इस बात का खंडन किया है। लेकिन विरोधियों के बयानों की बहार आ गई है।

बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद कांग्रेस के करीब दिख रही जेडीयू को भी ये प्रयास अजीबोग़रीब लग रहा है।
क्या बेदम है राहुल का नेतृत्व?
नंदन नीलेकणि को लेकर तेज हो रहे कयास से कांग्रेस पर कई सवाल उठ रहे हैं.. पहला ये कि क्या कांग्रेस ये मान चुकी है कि मोदी के नाम के ऐलान का फायदा बीजेपी को मिलने वाला है। चार राज्यों में हार के बाद क्या कांग्रेस ये मान चुकी है कि जनता राहुल का नेतृत्व मानने को तैयार नहीं और अभी उन्हें पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने पर कांग्रेस को दोहरा नुकसान उठाना पड़ सकता है। और सबसे बड़ा सवाल ये कि आंम आदमी पार्टी के लोकसभा चुनावों के लिए ताल ठोंकने के बाद क्या कांग्रेस को वहां भी सूपड़ा साफ होने का डर सताने लगा है?
नीलेकणि: एक साफ सुथरी छवि
कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि अपने मंत्रियों की छवि के इतर कांग्रेस मोदी के खिलाफ साफ सुथरा विकल्प ढूंढ रही थी। और कांग्रेस थिंक टैंक और आलाकमान को लगता है कि नीलेकणि वो विकल्प हो सकते हैं।
एक मिस्ड कॉल और कार लॉक
कांग्रेस में चमचागिरी प्रतियोगिता

Your email address will not be published. Required fields are marked *