Politics

सरकारी लोकपाल से अन्ना खुश, केजरी ने कहा ‘जोकपाल’

0
Please log in or register to do it.

नई
दिल्ली। लोकपाल बिल पर राहुल गांधी के बयान के बाद रालेगण में अनशन कर रहे अन्ना
हज़ारे ने जहां मौजूदा सरकारी मसौदे पर खुशी ज़ाहिर की है वहीं उनके पुराने सहयोगी
और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकारी लोकपाल को जोकपाल करार
दिया है। ऊधर बीजेपी ने सरकार को आश्वस्त कराया है कि वो मौजूदा सरकारी बिल के साथ
है और राज्यसभा में उसे पास कराने के लिए सरकार के साथ है।
ये
आम आदमी की जीत होगी: अन्ना
रालेगण
सिद्धि में जनलोकपाल बिल को पास करान के लिए एक बार फिर अनशन पर बैठे अन्ना हज़ारे
ने टीवी पर लाइव राहुल गांधी
, पी
चिदम्बरम और कपिल सिब्बल की बातों को सुना और उसके तुरंत बाद उन्होंने ऐलान किया
कि अगर ये लोकपाल बिल राज्य सभा में पास हो जाता है तो वो अपना अनशन तोड़ देंगे।

मौजूदा
लोकपाल बिल अगर राज्य सभा में पास हो जाता है तो मैं अपना अनशन तोड़ दूंगा। ये आम
आदमी की जीत होगी। ये बिल ग़रीबों को न्याय दिलाएगा। – अन्ना हज़ारे

ये
लोकपाल नहीं जोकपाल है: अरविंद केजरीवाल
अरविंद
केजरीवाल ने इस बिल को जोकपाल करार दिया है
, उन्होंने
ट्वीट करते हुए कहा कि पता नहीं क्यों अन्ना जी इस बिल को समर्थन दे रहे हैं
, ये जोकपाल है।

जिन
तीन शर्तों पर सरकार के साथ सहमति बनने के बाद अगस्त 2011 में अन्ना ने अपना अनशन
तोड़ा था उनमें से कोई इस बिल में नहीं है। अन्ना जी जो चाहें कहें हम जनलोकपाल
बिल के लिए आख़िरी सांस तक लड़ते रहेंगे। – अरविंद केजरीवाल
, संयोजक, आम आदमी पार्टी

केजरीवाल
का कहना है कि अन्ना जी को जाने कौन बरगला रहा है कि वो मान गये।
बीजेपी
लोकपाल बिल पर सरकार के साथ: अरुण जेटली
राज्यसभा
में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली का कहना है कि बीजेपी सरकारी लोकपाल बिल का समर्थन
करती है और हंगामा होने के बावजूद भी बिल को पास कराने के लिए कटिबद्ध है। जेटली
की बातें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने भी दोहराई
धोनी की कमाई विराट से 100 करोड़ ज्यादा ! जरुर पढ़ें !
गिर के संभले अंग्रेज़

Your email address will not be published. Required fields are marked *