टैग पुरालेख: Bengal BJP

West Bengal: बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला, ममता बनर्जी पर लगाए आरोप

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) के काफिले पर गुरुवार को हमला किया गया है। घोष पर यह हमला तब किया गया जब वह अलीपुरद्वार जिले से गुजर रहे थे। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने उनके काफिले पर पत्थर फेंके। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन कुछ गाड़ियों के शीशे फूट गए। इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीति गरमा गई है। दिलीप घोष ने टीएमसी पर हमले का आरोप लगाया है।
दिलीप घोष (Dilip Ghosh) का काफिला जैसे से अलीपुरद्वार जिले में पहुंचा तभी सड़क किराने खड़ी भीड़ ने पत्थर फेंकने शुरु कर दिए। उनकी गाड़ी आगे निकल गई, जबकि इस हमले की चपेट में पीछे आ रही कई गाड़ियां आ गईं।
खबर है कि कालचीनी से विधायक विल्सन चंपामारी की गाड़ी बुरी तरह हमले में क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हें भी चोटें आई हैं। ताबड़तोड़ बरसाए गए पत्थरों के साथ ही भीड़ से काफिले को काले झंडे भी दिखाए गए। बीजेपी नेताओं ने ममता सरकार पर हमले का आरोप लगाया है।
कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है
इस हमले के बाद दिलीप घोष ने कहा कि, मैं ठीक हूं, पीएम ने एक दिन पहले ही केंद्रीय कार्यालय से बंगाल के लिए चिंता व्यक्त की थी। हम लोग सभा करके लौट रहे थे। रास्ते में टीएमसी के गुंडे चिल्ला रहे थे। ईंटे फेंक रहे थे। भाजपा के साथ लोग हैं। कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है। वही हमले करवा रहे हैं।

बौखला गई हैं ममता बनर्जी
इसके आगे दिलीप घोष ने कहा कि पार्टी में बगावती चेहरे सामने आ रहे हैं। पीएम जेएनयू में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण कर रहे हैं, जहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते थे। ऐसे में कुछ लोग घबरा गए हैं और हमले कर रहे हैं। दुर्गा पूजा के समय 5-6 हत्याएं की गईं। लॉकडाउन में हत्याएं करवाई गईं। पुलिस के सामने सब हो रहा है। अब टीएमसी के अंदर घमासान हो रहा है। उनके (ममता बनर्जी Mamta Banerjee) मंत्री, नेता, विधायक संपर्क में हैं। इसलिए वह बौखला गई हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



कोलकाता: ममता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ममता सरकार और बीजेपी के बीच घमासान तेज होता जा रहा है, भाजपा के ‘नबन्ना चलो’ आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां भांजी गईं। कार्यकर्ताओं और नेताओं पर वॉटर कैनन छोड़े गए। बीजेपी कार्यकर्ताओं के राज्य सचिवालय की ओर मार्च के दौरान पश्चिम बंगाल पुलिस और उनके बीच झड़प हो गई।
पुलिस ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राज्य सचिवालय की और मार्च के दौरान बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की।  वहीं, भाजपा का आरोप है कि वे शांति के मार्च निकाल रहे थे लेकिन उनके ऊपर पथराव किया गया। कोलकाता और हावड़ा के हजारों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राज्य में ‘बिगड़ती’ कानून व्यवस्था के विरोध में ‘नबन्ना चलो’ मार्च शुरू किया।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने मास्क पहन रखा है। क्या नियम केवल हमारे लिए हैं? ममता जी हजारों लोगों के साथ प्रदर्शन करती हैं औऱ हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया जा रहा है। क्या उनके लिए भी यही नियम लागू नहीं होते?
बीजेपी के राज्यव्यापी ‘नबन्ना चलो’ आंदोलन के दौरान हावड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कथित हत्याओं के खिलाफ टायरों में आग लगाई। इस दौरान हावड़ा जिले के संतरागाछी में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बनर्जी और सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो घायल हो गए।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें