श्रॆणी पुरालेख: Lifestyle

मजदूरों के लिए बनी थी जींस, फिर कैसे पहुंच गई हर अलमारी में?

करीब 150 साल पहले अमेरिका की खदानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए बनाई गई जींस आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय कपड़ों में शामिल है। कभी भारी मेहनत और रोजाना इस्तेमाल के लिए पहनी जाने वाली यह पैंट आज फैशन का बड़ा हिस्सा बन चुकी है। आखिर मजदूरों की जरूरत से शुरू हुई जींस हर उम्र के लोगों की पसंद कैसे बन गई?

जींस और डेनिम के नाम के पीछे छिपे हैं दो यूरोपीय शहर

जींस और डेनिम इन दोनों नामों की कहानी यूरोप के दो शहरों से जुड़ी है।पहला शहर है इटली का जेनोआ (Genoa)। बताया जाता है कि यहां के नाविक और मजदूर मजबूत सूती कपड़े से बने कपड़े पहनते थे। इसी शहर के नाम से जींस (Jeans) शब्द का रिश्ता जोड़ा जाता है।दूसरी तरफ फ्रांस का नियम (Nîmes) शहर है। यहां एक खास मजबूत कपड़ा बनाया जाता था, जिसे ‘सर्ज डी नियम’ (Serge de Nîmes) कहा जाता था। समय के साथ यही नाम छोटा होकर डेनिम (Denim) बन गया।

मजदूरों की एक परेशानी ने कैसे बदली दुनिया

1850 के दशक के अमेरिका में सोना खोजने की होड़ मची हुई थी, जिसे गोल्ड रश कहा जाता है।लोग सोने की तलाश में खदानों तक पहुंच रहे थे। मजदूर दिनभर भारी औजारों के साथ काम करते थे। इस दौरान उनकी पैंट की जेबें और दूसरे हिस्से जल्दी फट जाते थे।बार-बार पैंट बदलना या सिलवाना आसान नहीं था। मजदूरों को ऐसी पैंट चाहिए थी, जो लंबे समय तक चले और भारी काम के दौरान आसानी से खराब ना हो। इसी जरूरत ने जींस के आइडिया को जन्म दिया।

दर्जी और लिवाई स्ट्रॉस की साझेदारी

नेवादा में रहने वाले दर्जी जैकब डेविस ने मजदूरों की परेशानी का हल खोजा। उन्होंने सोचा कि पैंट की जिन जगहों पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है, वहां छोटी-छोटी धातु की कीलें लगा दी जाएं तो कपड़ा जल्दी नहीं फटेगा।उन्होंने जेबों के कोनों और दूसरे कमजोर हिस्सों पर तांबे की छोटी कीलें लगाईं। इन्हें रिवेट्स (Rivets) कहा जाता है। यह तरीका कामयाब रहा, लेकिन जैकब के पास अपने आइडिया को पेटेंट कराने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे।ऐसे में उन्होंने सैन फ्रांसिस्को के कपड़ा व्यापारी लिवाई स्ट्रॉस (Levi Strauss) से संपर्क किया, जो उन्हें डेनिम कपड़ा सप्लाई करते थे।आखिरकार 20 मई 1873 को तांबे के रिवेट्स वाली पैंट के लिए दोनों को पेटेंट मिला। इसी तारीख को ब्लू जींस के जन्म से जोड़ा जाता है। हालांकि उस समय इसे जींस नहीं, बल्कि ‘वेस्ट ओवरऑल्स’ (Waist Overalls) कहा जाता था।

जींस का रंग नीला ही क्यों रखा गया?

जींस के नीले रंग के पीछे इंडिगो (Indigo) डाई का इस्तेमाल जुड़ा है। डेनिम को नीला रंग देने के लिए इसी डाई का इस्तेमाल किया जाता था।इस रंग की खास बात यह है कि यह धागों की ऊपरी सतह पर ज्यादा रहता है। बार-बार धुलाई और इस्तेमाल के बाद जींस का रंग धीरे-धीरे हल्का पड़ने लगता है। इसी वजह से पुरानी जींस पर फेडेड लुक दिखाई देता है और कपड़ा भी थोड़ा मुलायम हो सकता है।आज कंपनियां इसी लुक को पाने के लिए अलग-अलग तरह की जींस बनाती हैं। लेकिन पहले यह बदलाव इस्तेमाल और धुलाई के कारण आता था।

मजदूरों की पैंट को काउबॉय ने बना दिया पहचान

जींस की कहानी खदानों तक सीमित नहीं रही। 1930 के दशक में हॉलीवुड की वेस्टर्न फिल्मों ने इसे नई पहचान दी।इन फिल्मों में काउबॉय को जींस पहने दिखाया जाता था। घोड़ों पर सवार और खुले मैदानों में घूमते इन किरदारों के साथ जींस का मजबूत और साहसी लुक जुड़ने लगा।धीरे-धीरे जींस सिर्फ मजदूरों की पैंट नहीं रही, बल्कि काउबॉय संस्कृति और एक अलग अंदाज की पहचान बन गई

जेम्सडीन, मार्लन ब्रैंडो ने जींस को बनाया युवाओं की पसंद

1950 के दशक में जेम्स डीन और मार्लन ब्रैंडो जैसे हॉलीवुड सितारे फिल्मों में जींस पहने नजर आए। खासकर   Rebel without a cause movie जैसी फिल्मों ने इसे युवाओं के बीच लोकप्रिय बना दिया।उस दौर में जींस पहनना सिर्फ कपड़ा पहनना नहीं था। यह युवाओं के अपने अंदाज और सोच को दिखाने का तरीका भी बन गया था।

जींस पहुंची दुनिया के हर कोने में

1960 और 70 के दशक में हिप्पी संस्कृति और रॉक संगीत ने जींस को और लोकप्रिय बना दिया। इस दौर में इसके डिजाइन में भी कई बदलाव आए। बेल-बॉटम, कढ़ाई और पैचवर्क जैसे नए अंदाज चलन में आए।अब जींस सिर्फ मजबूत पैंट नहीं थी। लोग इसे अपनी पसंद और व्यक्तित्व के हिसाब से पहनने लगे थे। इसे समानता से भी जोड़ा गया, क्योंकि अलग-अलग आर्थिक वर्गों के लोग इसे पहन सकते थे।

जींस ऐसी पहुंची फैशन के बड़े मंच तक

1980 के दशक के बाद बड़े फैशन डिजाइनरों ने भी जींस को नए अंदाज में पेश करना शुरू कर दिया। केल्विन क्लाइन, अरमानी और गुच्ची जैसे बड़े नामों ने इसे फैशन की दुनिया में खास जगह दिलाई।अब जींस सिर्फ रोजमर्रा में पहनने वाला कपड़ा नहीं रही, बल्कि प्रीमियम और लक्जरी फैशन का हिस्सा भी बन गई।

भारत में लॉन्च हुआ Vivo V20 का मूनलाइट सोनाटा, 44 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

नई दिल्ली: वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Vo का मूनलाइट सोनाटा कलर वेरियंट भी भारतीय बाजार में उतार दिया है, हालांकि लॉन्चिंग के दौरान ही कंपनी ने इस मॉडल की घोषणा की थी लेकिन उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। Vivo V20 को अब मिडनाइट जैज, सनसेट मेलोडी और मूनलाइट सोनाटा कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें 44 मेगापिक्सल का सेल्पी कैमरा दिया गया है और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 मिलेगा।
वीवो का यह फोन 13 अक्टूबर को 24,990 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था। वीवो के ई-स्टोर से ICICI क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन, कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड रेगुलर और ईएमआई ट्रांजैक्शन व फैडरल बैंक डेबिट कार्ड रेहुलर ट्रांजैक्शन पर 10 फीसदी डिस्काउंट मिल जाएगा। कंपनी 6 महीने के दौरान वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी ऑफर कर रही है। पुराने स्मार्टफोन के बदले फोन खरीदने पर 1,500 रुपये एक्सचेंज बोनस और वीवो अपग्रेड ऐप्लिकेशन के तहत 80 फीसदी अश्योर्ड बायबैक भी मिलेगा।
vivo V20 में 6.44 इंच फुल एचडी+ कैपेसिटिव मल्टी टच स्क्रीन है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720 मोबाइल चिपसेट दिया गया है। फोन 8 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्टफोन में 4000mAh बैटरी दी गई है जो 33 वाट चार्चिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए वीवो वी20 में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअब है। फोन में 44 मेगापिक्सल ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा दिया गया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



कैमरा रोटेट होने वाला फोन हुआ लांच

तकनीक की दुनिया में एक और बेहद रोमांचक कारनाम हुआ है। रोटेटिंग कैमरे वाला स्मार्टफोन दुनिया में पहली बार लॉन्च हुआ है। Oppo नाम की चीनी कंपनी ने यह नया स्मार्टफोन पेश किया है और रोटेटिंग कैमरे वाले फोन का नाम रखा गया है Oppo N1। हांलाकी यह फोन कई खास फीचर्स के साथ आएगा।

 

फोन में सबसे खास बात यह है कि इस फोन का कैमरा 206 डिग्री तक घूम सकता है। इसके अलावा फोन में 6 फिजिकल लेंस लगे हुए हैं जो कैमरा पावर को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं।कंपनी का दावा है की ये फोटो प्रोसेसिंग के लिए यह बहुत कारगर हैं। डिजाइनिंग के मामले में Oppo ने स्टाइल का पूरा ध्यान रखा है। इसे मैटालिक फिनिश दी गई है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इस फोन का कैमरा 100,000 रोटेशन तक टेस्ट किया गया है।

देश में आया पहला कर्व्ड टीवी और स्मार्ट फोन

देश में लांच हो चुकी है पहला कर्व्ड टीवी और स्मार्ट फोन। LG ने G Flex कर्व्‍ड स्क्रीन स्‍मार्ट फोन और टीवी लॉंच किया है। हालांकी LG का G Flex राउंड स्क्रीन फोन दुनिया के कई देशों में अक्टूबर में ही लॉन्‍च हो गया था।
एलजी से पहले सैमसंग ने अक्टूबर में अपना गैलेक्सी राउंड- कर्व्ड स्क्रीन स्मार्टफोन कई अन्‍य देशों में पेश किया था, लेकिन यह फोन अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। इस हिसाब से LG G Flex भारत का पहला कर्व्ड स्क्रीन वाला फोन बन गया है। यह फरवरी 2014 तक रीटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हो जाएगा।
एलजी के इस नए फोन की कर्व्‍ड स्‍क्रीन के जरिए करीब एक फीट की दूरी से भी वैसी ही शानदार पिक्‍चर क्‍वालिटी देखने को मिलेगी, जितनी कि 55 इंच के HD टीवी से 10 फीट की दूरी से देखने को मिलती है। कर्व्‍ड स्‍क्रीन के अलावा इस फोन में ‘सेल्‍फ हीलिंग’ टेक्‍नोलॉजी भी है। इसके जरिए फोन की स्‍क्रीन पर लगे स्‍क्रैच या निशान 5 मिनट के अंदर खुद-ब-खुद ठीक हो जाएंगे। हालांकि, बहुत बड़े स्‍क्रैच इस टेक्‍नोलॉजी से ठीक नहीं हो सकेंगे, लेकिन फिर भी यह अपने आप में यूनीक फीचर है।