श्रॆणी पुरालेख: Fashion

मजदूरों के लिए बनी थी जींस, फिर कैसे पहुंच गई हर अलमारी में?

करीब 150 साल पहले अमेरिका की खदानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए बनाई गई जींस आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय कपड़ों में शामिल है। कभी भारी मेहनत और रोजाना इस्तेमाल के लिए पहनी जाने वाली यह पैंट आज फैशन का बड़ा हिस्सा बन चुकी है। आखिर मजदूरों की जरूरत से शुरू हुई जींस हर उम्र के लोगों की पसंद कैसे बन गई?

जींस और डेनिम के नाम के पीछे छिपे हैं दो यूरोपीय शहर

जींस और डेनिम इन दोनों नामों की कहानी यूरोप के दो शहरों से जुड़ी है।पहला शहर है इटली का जेनोआ (Genoa)। बताया जाता है कि यहां के नाविक और मजदूर मजबूत सूती कपड़े से बने कपड़े पहनते थे। इसी शहर के नाम से जींस (Jeans) शब्द का रिश्ता जोड़ा जाता है।दूसरी तरफ फ्रांस का नियम (Nîmes) शहर है। यहां एक खास मजबूत कपड़ा बनाया जाता था, जिसे ‘सर्ज डी नियम’ (Serge de Nîmes) कहा जाता था। समय के साथ यही नाम छोटा होकर डेनिम (Denim) बन गया।

मजदूरों की एक परेशानी ने कैसे बदली दुनिया

1850 के दशक के अमेरिका में सोना खोजने की होड़ मची हुई थी, जिसे गोल्ड रश कहा जाता है।लोग सोने की तलाश में खदानों तक पहुंच रहे थे। मजदूर दिनभर भारी औजारों के साथ काम करते थे। इस दौरान उनकी पैंट की जेबें और दूसरे हिस्से जल्दी फट जाते थे।बार-बार पैंट बदलना या सिलवाना आसान नहीं था। मजदूरों को ऐसी पैंट चाहिए थी, जो लंबे समय तक चले और भारी काम के दौरान आसानी से खराब ना हो। इसी जरूरत ने जींस के आइडिया को जन्म दिया।

दर्जी और लिवाई स्ट्रॉस की साझेदारी

नेवादा में रहने वाले दर्जी जैकब डेविस ने मजदूरों की परेशानी का हल खोजा। उन्होंने सोचा कि पैंट की जिन जगहों पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है, वहां छोटी-छोटी धातु की कीलें लगा दी जाएं तो कपड़ा जल्दी नहीं फटेगा।उन्होंने जेबों के कोनों और दूसरे कमजोर हिस्सों पर तांबे की छोटी कीलें लगाईं। इन्हें रिवेट्स (Rivets) कहा जाता है। यह तरीका कामयाब रहा, लेकिन जैकब के पास अपने आइडिया को पेटेंट कराने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे।ऐसे में उन्होंने सैन फ्रांसिस्को के कपड़ा व्यापारी लिवाई स्ट्रॉस (Levi Strauss) से संपर्क किया, जो उन्हें डेनिम कपड़ा सप्लाई करते थे।आखिरकार 20 मई 1873 को तांबे के रिवेट्स वाली पैंट के लिए दोनों को पेटेंट मिला। इसी तारीख को ब्लू जींस के जन्म से जोड़ा जाता है। हालांकि उस समय इसे जींस नहीं, बल्कि ‘वेस्ट ओवरऑल्स’ (Waist Overalls) कहा जाता था।

जींस का रंग नीला ही क्यों रखा गया?

जींस के नीले रंग के पीछे इंडिगो (Indigo) डाई का इस्तेमाल जुड़ा है। डेनिम को नीला रंग देने के लिए इसी डाई का इस्तेमाल किया जाता था।इस रंग की खास बात यह है कि यह धागों की ऊपरी सतह पर ज्यादा रहता है। बार-बार धुलाई और इस्तेमाल के बाद जींस का रंग धीरे-धीरे हल्का पड़ने लगता है। इसी वजह से पुरानी जींस पर फेडेड लुक दिखाई देता है और कपड़ा भी थोड़ा मुलायम हो सकता है।आज कंपनियां इसी लुक को पाने के लिए अलग-अलग तरह की जींस बनाती हैं। लेकिन पहले यह बदलाव इस्तेमाल और धुलाई के कारण आता था।

मजदूरों की पैंट को काउबॉय ने बना दिया पहचान

जींस की कहानी खदानों तक सीमित नहीं रही। 1930 के दशक में हॉलीवुड की वेस्टर्न फिल्मों ने इसे नई पहचान दी।इन फिल्मों में काउबॉय को जींस पहने दिखाया जाता था। घोड़ों पर सवार और खुले मैदानों में घूमते इन किरदारों के साथ जींस का मजबूत और साहसी लुक जुड़ने लगा।धीरे-धीरे जींस सिर्फ मजदूरों की पैंट नहीं रही, बल्कि काउबॉय संस्कृति और एक अलग अंदाज की पहचान बन गई

जेम्सडीन, मार्लन ब्रैंडो ने जींस को बनाया युवाओं की पसंद

1950 के दशक में जेम्स डीन और मार्लन ब्रैंडो जैसे हॉलीवुड सितारे फिल्मों में जींस पहने नजर आए। खासकर   Rebel without a cause movie जैसी फिल्मों ने इसे युवाओं के बीच लोकप्रिय बना दिया।उस दौर में जींस पहनना सिर्फ कपड़ा पहनना नहीं था। यह युवाओं के अपने अंदाज और सोच को दिखाने का तरीका भी बन गया था।

जींस पहुंची दुनिया के हर कोने में

1960 और 70 के दशक में हिप्पी संस्कृति और रॉक संगीत ने जींस को और लोकप्रिय बना दिया। इस दौर में इसके डिजाइन में भी कई बदलाव आए। बेल-बॉटम, कढ़ाई और पैचवर्क जैसे नए अंदाज चलन में आए।अब जींस सिर्फ मजबूत पैंट नहीं थी। लोग इसे अपनी पसंद और व्यक्तित्व के हिसाब से पहनने लगे थे। इसे समानता से भी जोड़ा गया, क्योंकि अलग-अलग आर्थिक वर्गों के लोग इसे पहन सकते थे।

जींस ऐसी पहुंची फैशन के बड़े मंच तक

1980 के दशक के बाद बड़े फैशन डिजाइनरों ने भी जींस को नए अंदाज में पेश करना शुरू कर दिया। केल्विन क्लाइन, अरमानी और गुच्ची जैसे बड़े नामों ने इसे फैशन की दुनिया में खास जगह दिलाई।अब जींस सिर्फ रोजमर्रा में पहनने वाला कपड़ा नहीं रही, बल्कि प्रीमियम और लक्जरी फैशन का हिस्सा भी बन गई।

जींस की जेब पर क्यूँ होते हैं ये छोटे बटन

आजकल जींस नौजवानों के बीच सबसे लोकप्रिय पहनावा बन गया है. मजे कि बात ये है कि ये मर्दों और औरतों दोनों के बीच बिलकुल बराबरी में पोपुलर हो गया है. लेकिन जींस पहनने वाले अभी तक जींस कि कुछ तकनीकी बातों से अनभिज्ञ हैं. अब जैसे कल ही खबरज़ोन ने जींस के छोटे पॉकेट कि महत्ता बताई थी. अब क्या आपको पता है कि जींस की अगले पॉकेट पर छोटे छोटे बटन क्यूँ लगे होते हैं?

दरअसल आजतक हम इसे बस स्टाइल
स्टेटमेंट मान के चलते थे. लेकिन जींस में लगी हर छोटी बड़ी चीजों को हमारी उपयोगिता और ज़रूरत के हिसाब से इसमें डाला गया है. जब भी आप जींस के पॉकेट में लगे इन छोटे बटन को देखते होंगे तो आपके दिमाग में सवाल ज़रूर आता होगा कि इसकी उपयोगिता क्या है? दरअसल इसे ‘स्नेप बटन’ कहते हैं जिसका आविष्कार सन 1850 में ‘लिवाइ स्ट्रास एंड कंपनी’ के जैकब डेविस ने किया था. उस वक़्त जींस का उत्पादन शुरू नहीं हुआ था लेकिन इस बटन का उपयोग किसी और चीज़ के लिए इया जाता था. लेकिन जब ‘लिवाइ स्ट्रास एंड कंपनी’ ने सन 1873 में पहली जींस बनायीं तो इसका असल उपयोग शुरू किया गया.

अगर आप ध्यान से उस बटन वाली जगह को देखेंगे तो आपको खुद ही समझ आ जाएगा कि इस बटन को वहां क्यूँ लगाया जाता है. दरअसल जिस वक़्त जींस पहली बार बाज़ार में आयी थी उस समय जींस का फैब्रिक बहुत मजबूत और अच्छी खासी मोटाई के साथ होता था. क्यूंकि इसे माइंस में काम करने वालो लोगों के लिए बनाया गया था. इसलिए फैब्रिक की मजबूती का ख़ास ध्यान रखा गया था और जिस जगह पर ये बटन लगता है वहां ढेर सारे फैब्रिक या हम कह सकते हैं कि कपड़ों का एक समूह वहां जमा हो जाता है. जब इसके ऊपर सिलाई की गयी तो इन ढेर सारे कपड़ों के समूह के जमा रहने के कारण सिलाई टिक नहीं पाती थी और यहाँ से सिलाई टूट जाति थी. फिर इसका उपाय निकला गया और जैकब डेविस के आविष्कार को यहाँ उपयोग में लाया गया.

यहाँ क्लिक कर के जानिए कि क्यूँ होता है जींस के अन्दर छोटा पॉकेट 
यहाँ एक बात और गौर करने वाली है कि जींस में लगे बटन सामान्यतः कॉपर के होते हैं. यहाँ कॉपर का चयन भी इसलिए ही किया गया था कि कॉपर बांकी सभी से सबसे ज्यादा मजबूत माना जाता है और ये जींस के उन सभी जगहों को जहाँ सिलाई टिक नहीं पाती है उसे मजबूती प्रदान करेगा. जिससे जींस सालों साल तक टिका रहेगा और हम इसे पहनते रहेंगे. लेकिन आज यही बटन जींस का स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है.

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

क्यूँ होता है जींस के अन्दर ये छोटा पॉकेट

युवाओं के बीच जींस सबसे ज्यादा पहना जाने वाला ड्रेस है. ये एक ऐसा ड्रेस है जो मर्दों और औरतों दोनों के बीच सबसे ज्यादा पोपुलर है. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि जींस में सामने की पॉकेट के पीछे एक छोटा सा पॉकेट क्यों होता है? शायद हाँ, लेकिन क्या कभी आपको इसका जवाब मिला? दरअसल ये एक ऐसा सवाल है जो हर एक जीन्स पहनने वाले के दिमाग में जरुर आया होगा लेकिन इसका जवाब अभी तक किसी को नहीं मिला होगा.
चलिए आज हम इस छोटे से पॉकेट के होने का राज बताते हैं. दरअसल इस सवाल का जवाब 1873 में दुनिया की पहली डेनिम जींस बनाने वाली कंपनी लिवाइ स्ट्रास एंड कंपनी ने ख़ुद दिया है. इस अमेरिकी कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि इस पॉकेट को इसलिए बनाया गया था ताकि अमेरिकी काऊबॉय इसमें अपनी घड़ियों को सुरक्षित रख सकें. जी हाँ, इस छोटे से पॉकेट का आविष्कार अमेरिकी काऊबॉय के पॉकेट चेन वाली घड़ी रखने के शौक़ के चलते हुआ था और तब इसे वाच पॉकेट नाम दिया गया था.
मजेदार बात है कि चेन वाली घड़ी और उसे रखने वालों का शौक तो कब का ख़त्म हो गया लेकिन अब तक डेनिम जींस बनाने वाली कंपनियां शायद इस छोटे पॉकेट की उपयोगिता को जाने बिना ही इसे जारी रखे हुए हैं. आज पॉकेट घड़ियों का ज़माना नहीं रहा बावजूद इसके डेनिम जींस मे छोटी पॉकेट कायम है.
यहाँ क्लिक कर के देखिए कौन है बॉलीवुड कि बोल्ड हिरोइन्स 
अट्ठारहवीं सदी में काऊबॉय का जंजीर वाली घड़ियों का प्रयोग आम बात थी. आपने ‘गुड बैड एंड अगली’ जैसी कई हॉलीवुड वेस्टर्न फ़िल्मों में काऊबॉय को ऐसी घड़ियों को रखते देखा होगा. सामान्यतः किसी जींस में कम से कम पांच पॉकेट जरूर होते हैं. दो पीछे, दो आगे और एक सामने वाली वॉच पॉकेट. लेकिन लिवाइस के अनुसार पहली जींस में केवल चार पॉकेट थे. एक पॉकेट पीछे, दो आगे और एक वाच पॉकेट. वैसे आजकल इस छोटे पॉकेट में कोई घड़ी तो नहीं रखता, लेकिन सिक्के रखने के काम में ज़रूर लाता है.  
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

बहुत कठिन है डगर रैंप की, मॉडल गिरी धड़ाम

नई दिल्ली। आपने ये जरा सुना होगा कि ग्लैमर की दुनिया चकाचौंध भरी होती है लेकिन क्या कभी ये सुना है कि फैशन के इन रास्तों में फिसलन भी है? चलिए फैशन की दुनिया की फिसलन से रूबरू कराने के लिए देखिए ये फोटेग्राफ।

दिल्ली विल्स फैशन वीक: रैंप पर गिरी मॉडल

ये फोटो दिल्ली में चल रहे विल्स फैशन वीक की है जहां रैंप पर कैटवॉक करती मॉडल जब पीछे मुड़ रही थी तभी चिकने रैंप पर वो अपना बैलेंस नहीं बना सकी और फिसल गई। ये मॉडल धड़ाम से नीचे गिर गई और उसे उसी हालत में रैंप से उतर जाना पड़ा। हालांकि बाद में इस रैंप को साफ करवाना पड़ा। 



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें