Close

LUCKNOW । प्रियंका गांधी के जन्मदिन को नारी सम्मान दिवस के रूप में कांग्रेसी नेता ललन कुमार ने मनाया, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल भी वितरित की

LUCKNOW । प्रियंका गांधी के जन्मदिन को नारी सम्मान दिवस के रूप में कांग्रेसी नेता ललन कुमार ने मनाया, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल भी वितरित की
Priyanka Gandhi's birthday celebrated as Women's Honor Day

लखनऊ । कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने शुभकामनाएं दीं और बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में जाकर प्रियंका गांधी का जन्मदिन “नारी सम्मान दिवस” के रूप में मनाया। ललन कुमार ने कोरोना काल में समाज की सेवा में लगी महिलाओं को सम्मानित किया, नर्स, आशाबहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षिकाओं, समाजसेविकाओं, समूह की महिलाओं समेत अन्य महिलाओं को भी शाल, मिठाई और पुष्प देकर सम्मानित किया, सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को भी मिली। ललन कुमार प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर दिव्यागों को ट्राईसाइकिल भी वितरित की। 
Priyanka Gandhi's birthday celebrated as Women's Honor Day
  • साहस, स्नेह, करुणा और संघर्ष की पर्याय हैं प्रियंका गांधी– ललन 
  • प्रियंका गांधी कांग्रेस के सिपाहियों के लिए प्रेरणा- ललन कुमार 
  • गांव-गांव जाकर महिलाओं को ललन कुमार ने किया सम्मानित 
  • सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी की लहर 
  • Priyanka Gandhi's birthday celebrated as Women's Honor Day
    ललन कुमार ने कहा कि हम सभी कांग्रेस के सिपाहियों की प्रेरणा प्रियंका गांधी का जन्मदिवस मना रहे हैं, प्रियंका गांधी के जनता के प्रति उनके लगाव को देखकर सभी उनकी प्रशंसा करते हैं। उन्नाव से लेकर हाथरस तक उत्तर प्रदेश का प्रभारी होते हुए उन्होंने आवाज़ उठाई, योगी सरकार के चलाए गए दमनचक्र से भी वह नहीं रुकीं। जनता के लिए निरंतर संघर्ष करती रहीं। जनता के प्रति उनके स्नेह, कर्तव्यनिष्ठा एवं संघर्ष से तो पूरा देश अब परिचित है। हाथरस में हुए इतने बड़े घटनाक्रम में वह पीड़ित परिवार से मिलकर रहीं और उनके पहुंचने मात्र से पीड़िता के लिए न्याय का रास्ता प्रशस्त हुआ। 
    Priyanka Gandhi's birthday celebrated as Women's Honor Day
    प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर महिलाओं ने सम्मान पाकर खुशी जाहिर की और अपनी समस्याओं को भी ललन कुमार से साझा किया, महिलाओं ने गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमियों के बारे में बताया, ललन कुमार ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि हम सब मिलकर परेशानियों को खत्म कर देंगे। जब ज्यादा लोग मिल जाएंगे तो परेशानियां खुद बा खुद छोटी हो जाएगी। 
    Priyanka Gandhi's birthday celebrated as Women's Honor Day
    ललन कुमार ने बीकेटी विधानसभा की काशीराम कालोनी, मरैया पुरवा, बेहटा, धिनोहरी, बाराखेमपुर, परसऊ, जलालपुर, बाहरगांव, शिवरी, केसरमऊ, खेसरागाँव, देवरी रुखारा, चकपृथ्वीपुर, महिगवां समेत कई गांवों की सैकड़ों महिलाओं को धन्यवाद कहते हुए सम्मानित किया। 
    Priyanka Gandhi's birthday celebrated as Women's Honor Day
    ललन कुमार ने महिगवां गांव में प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर दिव्यांगों को ट्राई-साइकिल भी भेंट की, ट्राईसाइकिल पाकर केसरीपुर निवासी रघुनाथ सिंह एवं महिगवां निवासी सोनी यादव की परेशानियों को दूर कर दिया, ट्राईसाइकिल पाकर उनके चेहरों में भी खुशी देखने को मिली। वहीं सोनी और रघुनाथ ने क्षेत्रीय विधायक और सांसद से मदद के लिए गुहार लगाई थी फिर भी मदद नहीं मिली थी । 
    Priyanka Gandhi's birthday celebrated as Women's Honor Day
    ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 

    Priyanka Gandhi's birthday celebrated as Women's Honor Day

    Priyanka Gandhi's birthday celebrated as Women's Honor Day





    लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


    Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

    प्रातिक्रिया दे

    Leave a comment
    scroll to top