राज्य

LUCKNOW । बक्शी का तालाब में नव भारतीय किसान संगठन ने मनाया दूसरा स्थापना दिवस, अध्यक्ष निर्मल शुक्ला ने काटा केक

0
Please log in or register to do it.
Establishment day of New Indian Farmers Organization
Establishment day of New Indian Farmers Organization
लखनऊ । बक्शी का तालाब में नव भारतीय किसान संगठन ने 31 दिसम्बर को अपना दूसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन से जुड़े लोगों से किसानों के मुद्दों पर चर्चा की गई और नए कृषि कानूनों को सरकार से वापस लेने की मांग भी की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला का स्वागत और अभिनंदन पदाधिकारियों ने फूलों की माला से किया, केक काटकर स्थापना दिवस की वर्षगांठ को मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को मिठाई भी बांटी गई और गरीबों को कम्बल वितरण का कार्यक्रम भी हुआ। 
  • नव भारतीय किसान संगठन ने मनाया स्थापना दिवस 
  • बक्शी का तालाब में मनाया गया दूसरा स्थापना दिवस 
  • अध्यक्ष निर्मल शुक्ला ने केक काटकर मनाया स्थापना दिवस 
  • किसानों के मुद्दों पर स्थापना दिवस में हुई चर्चा 
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला ने बताया कि किसानों का आंदोलन दिल्ली के बार्डर पर चल रहा है और सरकार किसानों के मुद्दों पर कोई सुनवाई नहीं कर रही है, एक फरवरी से दिल्ली में किसानों का आमरण अनशन शुरू होगा, लाखों की भीड़ जंतर-मंतर पर एकत्रित होगी, हम सभी लोग आमरण अनशन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। निर्मल शुक्ला आगे बताते हैं कि नव भारतीय किसान संगठन की सभी प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करके नए साल में नई कार्यकारिणी बनाई जाएगी।
Establishment day of New Indian Farmers Organization
प्रदेश महासचिव सुखराम रावत ने स्थापना दिवस के अवसर पर बताया कि संगठन ने किसानों के मुद्दों पर लड़ाई लड़ते हुए दो साल का सफर पूरा कर लिया है। किसानों की समस्याओं और परेशानियों को सरकार तक पहुंचाने में संगठन ने बहुत काम किया है। रावत आगे बताते है कि किसानों के आंदोलन की सरकार जैसे अनदेखी कर रही है उसको देखते हुए हम लोग संगठन और किसानों को इतना मजबूत करेंगे कि कोई भी सरकार आएगी तो किसानों की बात उनको माननी पड़ेगी। सुखराम रावत बताते हैं कि दिल्ली में किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है उससे लगता है कि सरकार किसानों का भला नहीं चाह रही है। किसानों की भलाई तभी है जब किसान संगठित होकर कार्य करेगा। 
Establishment day of New Indian Farmers Organization
बरहाल बक्शी का तालाब में नव भारतीय किसान संगठन ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया और सरकार को संदेश दिया कि अगर किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई तो अगले साल से आंदोलन विकराल रूप लेगा और 1 फरवरी से आमरण अनशन भी शुरू हो जाएगा। 
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 

Establishment day of New Indian Farmers Organization




लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



LUCKNOW । यूपी में कोरोना वैक्सीन को लेकर सियासत गर्म, अखिलेश यादव का कोरोना वैक्सीन लगवाने से इनकार
FIROZABAD । एसओजी और पुलिस से मुठभेड़ में कुख्यात अशोक दीक्षित गैंग (डी-27) के 5 बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार

Your email address will not be published. Required fields are marked *