राज्य

FIROZABAD । एसओजी और पुलिस से मुठभेड़ में कुख्यात अशोक दीक्षित गैंग (डी-27) के 5 बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार

0
Please log in or register to do it.
5 gangsters of D27 gang arrested, three absconding
5 gangsters of D27 gang arrested, three absconding
फिरोजाबाद । पुलिस लाइन में एसएसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि एसओजी और शिकोहाबाद पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे कुख्यात अशोक दीक्षित गैंग (डी-27) के आठ सदस्यों से मुठभेड़ की, जिनमें पांच बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया, तीन मौके से फरार हो गए। गिरफतार अभियुक्तों से भारी मात्रा में अवैध असलाह और कारतूस भी बरामद किए गए। 
  • कुख्यात अशोक दीक्षित गैंग (डी-27) के 5 बदमाश अरेस्ट 
  • एसएसपी अजय कुमार की टीम को मिली बड़ी सफलता 
  • 8 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, अंधेरे में 3 बदमाश फरार 
  • एसओजी और शिकोहाबाद पुलिस को मिली सफलता 
  • भारी मात्रा में अवैध असलाह, कारतूस भी बरामद
  • मैनपुरी के गुप्ता ज्वैलर्स के यहां डकैती की बना रहे थे योजना
एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यू के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में एसओजी व थाना शिकोहाबाद पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश चार पहिया और दो पहिया वाहनों से भारी मात्रा में अवैध असलाहों के साथ नैनसुख जाने वाले रास्ते पर मैनपुरी के सुप्रसिद्ध सर्राफा व्यवसायी गुप्ता ज्वैलर्स के मालिक उमेश गुप्ता के यहां डकैती की योजना बना रहे हैं यदि जल्दी की जाए तो पकड़े जा सकते हैं। 
उक्त सूचना पर पुलिस टीम ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर खड़े बदमाशों की घेराबंदी की तो वहां मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने धैर्य साहस और कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए जवाबी फायरिंग कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पांच बदमाशों को मय वाहन और भारी मात्रा में अवैध असलाहों के साथ पकड़ लिया गया तथा तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में मनीष हापुड़िया पुत्र शंकर सिंह हापुड़िया निवासी हापुड़िया चौक, मौहल्ला खेड़ा थाना शिकोहाबाद, प्रवीन कुमार वर्मा पुत्र स्व. मिथलेश कुमार निवासी मकान नंबर 246, मौहल्ला काजी टोला थाना शिकोहाबाद, कुलदीप यादव पुत्र प्रमोद कुमार यादव निवासी कुर्रीकूपा थाना लाइनपार, दिलीप परिहार पुत्र अशोक सिंह निवासी शंकरपुरी थाना शिकोहाबाद, कल्ला उर्फ कल्लू पुत्र महेश निवासी आदर्श नगर थाना शिकोहाबाद बताए गए। 
5 gangsters of D27 gang arrested, three absconding
वहीं फरार अभियुक्तों में अशोक पुत्र नेत्रपाल निवासी बमरौली अहीर थाना मलपुर जनपद आगरा, मोनू उर्फ आशीष पुत्र शंकर हापुड़िया निवासी हापुड़िया चौक, मौहल्ला खेड़ा थाना शिकोहाबाद, विनीत ठाकुर पता अज्ञात हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद सुनील कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी फिरोजाबाद कुलदीप सिंह सहित उनकी टीम शामिल रही। वार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



LUCKNOW । बक्शी का तालाब में नव भारतीय किसान संगठन ने मनाया दूसरा स्थापना दिवस, अध्यक्ष निर्मल शुक्ला ने काटा केक
LUCKNOW । सीएम योगी ने यूके और फ्रांस समेत अन्य देशों से आने वालों की कोविड जांच के दिए निर्देश

Your email address will not be published. Required fields are marked *