Close

LUCKNOW। प्रभु ईशू के जन्मदिन क्रिसमस पर गिरजाघरों में हुई प्रार्थना सभाएं, कैथेड्रल चर्च पर भव्य आयोजन

LUCKNOW। प्रभु ईशू के जन्मदिन क्रिसमस पर गिरजाघरों में हुई प्रार्थना सभाएं, कैथेड्रल चर्च पर भव्य आयोजन
Christmas Celebration in Lucknow
लखनऊ । देश-दुनिया में क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, क्रिसमस के अवसर पर गिरजाघरों में प्रार्थनाएं हो रही हैं और कई रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन हो रहा है। लखनऊ में भी गिरजाघरों में धूमधाम से क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है परन्तु इस बार कोरोना वायरस के चलते मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रभु ईशु के जन्मदिन के अवसर पर क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है, लखनऊ के न्यू हैदराबाद के बेथेल चर्च में भी प्रार्थना हुई और देश दुनिया में शांति और सुख के लिए भी दुआ की गई। 
  • धूमधाम से मनाया जा रहा क्रिसमस का त्यौहार 
  • गिरजाघरों में प्रभु ईशू के लिए प्रार्थना सभाएं 
  • कैथेड्रल चर्च में क्रिसमस के अवसर पर बड़ा आयोजन 
  • क्रिसमस ट्री और चर्च में भव्य सजावट की गई 
सुरेश मैथ्यूज ने क्रिसमस के बारे में बताया कि इस दिन प्रभु ईशू की आराधना और उपासना करते हैं। बेथेल फैलोशिप ऑफ बिलिवर्स चर्च में क्रिसमस के अवसर पर युवाओं और बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और प्रभु ईशू के जन्मदिन पर गीतों को भी गाया गया। 
Christmas Celebration in Lucknow
बेथेल चर्च में मैडम मर्सी मैथ्यूज ने बताया कि बच्चों के बीच में सेवा करती हूं, बच्चों को प्रभु के बताए रास्ते पर चलना सिखाती हूं, कैसे सच्चाई के रास्ते पर चलकर आगे बढ़ना है इसे सिखाती हूं। बच्चों को सच बोलना सिखाती हूं, झूठ नहीं बोलना चाहिए बताती हूं। 
Christmas Celebration in Lucknow
वहीं हजरतगंज के कैथेड्रल चर्च में प्रभु ईशू के जन्मदिन के अवसर क्रिसमस पर प्रार्थनाएं हो रही हैं, रंगारंग कार्यक्रम और परम्परागत नाट्कों का भी मंचन किया गया। कैथेड्रल चर्च में प्रभु ईशू से प्रार्थना करने के लिए सभी धर्म से जुड़े लोग हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई यहां आते हैं और मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना करते हैं। 
Christmas Celebration in Lucknow
क्रिसमस के अवसर पर हजरतगंज इलाके में ट्रैफिक डायवर्ट रहता है और भारी संख्या में पुलिस बल किसी भी अप्रिय घटना से सामना करने के लिए तैनात रहती है और पुलिस के आला अफसर पूरे कार्यक्रम की निगरानी करते हैं और सीसीटीवी से भी कंट्रोल रूम में नजर रखी जाती है। गवर्नर का भी कैथेड्रल चर्च में आने का कार्यक्रम रहता है। 
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top