राज्य

#LUCKNOW । लखनऊ के गिरते भूजल स्तर में सुधार लाने के लिए जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक

0
Please log in or register to do it.
Serious meeting concluded on groundwater level decline
Serious meeting concluded on groundwater level decline

लखनऊ । गिरते भूजल स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालय, आवासीय भवनों पर रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली अक्टूबर, 2021 तक स्थापित करना अनिवार्य है। इस सम्बन्ध में लखनऊ कलेक्ट्रट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समस्त सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की गयी। कार्यक्रम के नोडल नियुक्त शलभ श्रीवास्तव, सहायक अभियन्ता, लघु सिंचाई विभाग ने भूजल की महत्ता और अनिवार्यता के सम्बन्ध में बतातें हुए अभी तक विभिन्न विभागों द्वारा सूचनाओं से अवगत कराया गया तथा यह भी अवगत कराया गया कि यह कार्य मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यो में से एक है, जिसकी समीक्षा विभाग वार प्रत्येक माह की जा रही है। 
मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार ने निर्देशित किया गया कि समस्त विभाग एक सप्ताह के भीतर भवनों और उसके क्षेत्रफल से सम्बन्धित प्राथमिक सूचना और प्राक्कलन गठित करते हुए अपने-अपने विभाग से बजट की मांग प्रेषित करें तथा प्रति मुख्य विकास अधिकारी को भी उपलब्ध करायें। जिससे जिलाधिकारी के माध्यम से धनराशि आवंटन के लिए प्रयास किया जाए। इसके अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी ने यह अवगत कराया गया कि इसके लिए आवश्यकतानुसार तकनीकी जानकारी लघु सिंचाई विभाग से कर लें तथा प्रत्येक माह की 20 तारीख तक सूचना प्रत्येक दशा में नोडल अधिकारी को प्राप्त करा दी जायें।
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



LUCKNOW । मुख्यमंत्री योगी ने नोडल अधिकारियों को जनपदों में धान, गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए, गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था भी देंखे
LUCKNOW । शिक्षा मॉडल पर दिल्ली और यूपी सरकार में छिड़ी जंग, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की चुनौती पर आए सिसोदिया, पत्रकारों के सवालों में प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर गए सिसोदिया

Your email address will not be published. Required fields are marked *