Election Politics राज्य

बिहार: 17 जिलों की 94 सीटों के लिए मतदान आज, पीएम मोदी ने कहा- भारी संख्या में करे मतदान

0
Please log in or register to do it.

पटना: बिहार में दूसरे चरण में आज 1463 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इस चरण में 1316 पुरुष, 146 महिला एवं एक थर्ड जेंडर की उम्मीदार इनमें शामिल हैं। दूसरे चरण में सबसे अधिक 27 उम्मीदवार महाराजगंज निर्वाचन क्षेत्र में और सबसे कम चार उम्मीदवार दरौली (सु) निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। वहीं, 40 विधानसभा क्षेत्रों में एक से अधिक महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। 513 निदर्लीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
बिहार में आज 17 जिलों की 94 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। इस चरण के चुनाव को लेकर सोमवार की शाम से ही सुरक्षाबलों एवं मतदानकर्मियों की टीम को बूथों के लिए रवाना कर गिया था। इस चरण में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सरकार के चार मंत्रियों श्रवण कुमार, रामसेवक सिंह, नंदकिशोर यादव व राणा रणधीर सहित 1463 उम्मीदवार मैदन में हैं।
इस दौरान मतदान करने के बाद चिराग पासवान ने अपने एक बयान में कहा कि, आप मुझसे लिखित में ले सकते हैं कि नीतीश कुमार 10 नवंबर के बाद फिर कभी सीएम नहीं होंगे। मेरी कोई भूमिका नहीं होगी, मुझे ‘बिहार पहले, बिहारी पहले’ चाहिए। मैं चाहता हूं कि 4 लाख बिहारियों के सुझावों द्वारा तैयार किए गए विजन डॉक्यूमेंट के अनुसार काम किया जाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ मतदान करने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया कि- बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क जरूर पहनें।
पटना में राज्‍यपाल फागू चौहान ने सरकारी स्कूल में मतदान केंद्र पर दूसरे चरण के लिए अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से बड़ी संख्या में चुनाव में भाग लेने की अपील करता हूं। मुझे उम्मीद है कि मतदान प्रतिशत पिछली बार की तुलना में अधिक होगा।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



तेजस्वी यादव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने डाला वोट, बोलीं- बिहार में बह रही बदलाव की गंगा
ऑस्ट्रिया के विएना शहर में हुई गोलीबारी में सात की मौत, कई घायल, एक हमलावर ढेर

Your email address will not be published. Required fields are marked *