Health राज्य

नारायण मुर्ति ने कहा, सभी को मिले मुफ्त में corona vaccine, वर्क फ्रॉम होम का किया विरोध

0
Please log in or register to do it.
Everyone should get coronavirus vaccine free of- Narayan Murthyost

नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) के इंतजार में इस समय पूरी दुनिया की नींद हराम हो गई है। पूरी दुनिया में लोग बड़ी बेसब्री से इस वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं। मॉडर्ना और फाइजर जैसी बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनियों को उम्मीद है कि कोरोना वायरस की जिस वैक्सीन पर वह काम कर रहे हैं, उसके नतीजे अच्छे ही आने वाले हैं। इस बीच इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति (Infosys CO founder Narayana Murthy) ने कहा है कि जब कोरोना वैक्सीन बाजार में उपलब्ध होगी, तब देश के हर व्यक्ति को वैक्सीन मुफ्त में लगाई जानी चाहिए और किसी से भी उसके लिए पैसे नहीं लिए जाने चाहिए।

सबको लगना चाहिए मुफ्त टिका
नारायण मुर्ति ने कहा कि, मैं मानता हूं कि कोरोना वायरस की वैक्सीन एक पब्लिक गुड होनी चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति के लिए टिकाकरण मुफ्त में होना चाहिए। ये वैक्सीन सभी के लिए मुफ्त होनी चाहिए। इसके लिए वैक्सीन बनाने वाली सभी कंपनियों को संयुक्त राष्ट्र (UN) या देशों की ओर से मुआवजा मिलना चाहिए।
वर्क फ्राम होम पर जताई असहमति
इसके साथ ही उन्होंने वर्क फ्राम होम करने पर असहमति जताते हुए कहा कि, भारत में ज्यादातर लोगों के घर छोटे हैं, जिसकी वजह से उन्हें ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होती है। उन्होंने छोटी-छोटी अवधि के लिए स्कुलों को खोलने के फैसले पर समर्थन किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि, पीपीई किट, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और ग्लव्स समेत अन्य सुरक्षा नियमों का पालन होना चाहिए।
बताते चलें कि, भारत की आबादी का टीकाकरण करने के लिए सरकार को करीब तीन अरब खुराक की जरूरत होगी। कोनोना वायरस के दैनिक मामलों में आज एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में 38,617 नए मामले सामने आए हैं।

Everyone should get coronavirus vaccine free of- Narayan  Murthyost


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



लद्दाख को चीन का हिस्सा दिखाने पर Twitter ने मांगी माफी, 30 नवंबर तक करेगा सुधार- मीनाक्षी लेखी
गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Your email address will not be published. Required fields are marked *