Politics

BREAKING: अब नहीं टूटेगा कुनबा, सपा के पास आया सुलह का सुपरहिट फार्मूला

0
Please log in or register to do it.
लखनऊ: समाजवादी पार्टी की सरगर्मी आज ज़ोरों पर है. हर पल एक नया घटनाक्रम सपा कार्यालय से बाहर आता है और वो चर्चा का विषय बनता जा रहा है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हर आरोप लगा रहे हैं और आरोप-प्रत्यारोप का दौर बंद ही नहीं हो रहा है. इन घटनाक्रम के बीच ये भी ख़बरें आ रही हैं कि मुलायम सिंह यादव चुनाव के लिए महागठबंधन की ओर पढ़ते नज़र आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने चौधरी अजीत सिंह से फोन पर बहुत देर तक बातें भी की तथा कांग्रेस से भी संपर्क साधे हुए हैं. मतलब कि वो पल-पल बदलते हर घटनाक्रम के हालत के हिसाब से अपनी बिसात बिछाते नज़र आ रहे हैं.  
लेकिन इसी बीच दोनों पक्षों के बीच मध्यस्था के रास्ते भी अभी तक बंद नहीं हुए हैं. विश्वस्त सूत्रों से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच समझौते का रास्ता निकाल लिया गया है. सूत्रों की मानें तो पार्टी को बचाने का सुपरहीट फार्मूला जल्द दोनों गुटों के सामने रखा जाएगा, जिससे सारे अटकलों को जल्द ही विराम मिल जाएगा और अब सुलह का नया फार्मूला ये तय हुआ है…
#शिवपाल यादव बनेंगे राष्ट्रीय महासचिव 
#सुरेंद्र नागर देंगे राज्यसभा से इस्तीफा और शिवपाल जायेंगे उनकी जगह पर 
#राज्य के मुख्यमंत्री और अध्यक्ष पद पर होगा अखिलेश का अधिकार 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें
सपा कुनबे की पूरी कहानी, चाचा-भतीजे के बीच धक्का-मुक्की
रामगोपाल यादव ने लिखा मुलायम सिंह को मार्मिक पत्र

Your email address will not be published. Required fields are marked *