Politics देश

JNU विवाद- क्या देश का फिर बंटवारा चाहते हैं राहुल- अमित शाह

0
Please log in or register to do it.

JNU कैंपस में देश विरोधी नारे लगने के बाद सियासत भी गर्म है और इस बीच राहुल गांधी ने भी कैंपस का दौरा कर के वहां छात्रों से मुलाकत की और पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया था। जिसके जवाब में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सीधे सीधे कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए की सवाल खड़े किए हैं क्या वो देश का एक और बंटवार चाहते हैं?
इसके अलावा शाह ने राहुल पर निशाना साधते हुए लिखा कि, राहुल गांधी इस हताशा में है कि उन्हें देश विरोधी और देश हित का अंतर समझ नहीं आ रहा है। जेएनयू में जो कुछ भी हुआ है उसे कभी भी देश हित के दायरे में रखकर नहीं देखा जा सकता है।
शाह ने ये भी लिखा है कि देश के एक प्रतिष्ठित युनिवर्सिटी में देश विरोधी नारे लगें और आंतकवादियों की खुली हिमायत हो, इसे कोइ भी नागरिक बर्दाश्त नहीं कर सकता है।
शाह आगे लिखते हैं कि कांग्रेस उपाध्यक्ष और उनकी पार्टी के अन्य नोताओं ने जेएनयूजाकर जो बयान दिया है उसके बाद ये साबित हो गया है कि उनकी सोच में राष्ट्रहित जैसी भावना की कोइ जगह नहीं है।
शाह ने राहुल गांधी से सवाल किया है कि इन नारों का समर्थन करके क्या उन्होंने देश के अलगववादियों से हाथ मिला लिया है। क्या वह स्वतंत्रता की अभिवक्ति की आड़ में देश में अलगाववादीयों को छूट देकर देश का एक और बंटवारा करना चाहते हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

JNU ROW : ARVIND KEJRIWAL LETTER TO NARENDRA MODI
भारत को हरा वेस्टइंडिज़ पहली बार बना विश्वविजेता

Your email address will not be published. Required fields are marked *