Election राज्य

राम मंदिर को लेकर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान

0
Please log in or register to do it.
कुंदन मिश्र। लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव के पहले राम नाम को भुनाने की कोशिशें जारी हैं और इसी बीच में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने यहां एक कार्यक्रम में राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया। तोगड़िया ने कहा कि “जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है तो राम मंदिर के लिए किसी आंदोलन की ज़रुरत नहीं है।” तोगड़िया धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ पहुंचे थे| 
विश्व हिंदू परिषद ने अपने इस बयान से ये तो साफ कर दिया है कि संगठन राम मंदिर को लेकर कोई आंदोलन नहीं करने जा रहा है कि लेकिन साथ में ये भी बता दिया है कि मोदी सरकार के राज में मंदिर का मुद्दा बना रहेगा। ऐसे में ये कयास लगाये जा रहे हैं कि चुनाव के लिए तैयार हो रही यूपी में राम मुद्दे को भुनाने की कोशिश की जाएगी। 
तोगड़िया ने कहा कि कुछ लोग गलत प्रचार कर रहे हैं कि मंदिर का मुद्दा छेड़ा जाएगा| वहीं पाकिस्तान को लेकर भी तोगडिया ने कहा कि पाकिस्तान से अपने रिश्ते स्पष्ट करने की ज़रुरत है क्योंकि पाकिस्तान हमेशा दुश्मनी निभाता आ रहा है|

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

चंडीगढ़ में सारेगामापा का टैलेंट हंट रविवार से
नोएडा। चलती कार में तमंचे की नोक पर महिला से गैंग रेप

Your email address will not be published. Required fields are marked *