International Terror

अमेरिकी कांग्रेस में ओबामा का आखिरी भाषण : तबाह करेंगे आईएस को, हम सबसे मज़बूत

0
Please log in or register to do it.
अमेरिकी कांग्रेस में बराक ओबामा का आखिरी भाषण
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी कांग्रेस में अपना अंतिम “स्टेट ऑफ यूनियन” भाषण दिया। 

आईएस को करेंगे तबाह
ओबामा आतंकवाद के खिलाफ़ काफी मुखर दिखे, उन्होंने कहा है कि इतिहास गवाह रहा है कि अमेरिका ने देर से ही सही लेकिन आतंकवाद को उसका माकूल जवाब दिया है। आईएसआईएस के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने दावा किया कि आतंकी संगठन आईएस मुसलमानों का प्रतिनिधित्व नहीं करता वो एक कट्टरवादी संगठन है, उन्होंने आईएस को तबाह करने का अपना संकल्प फिर दोहराया।
ओबामा ने अमेरिकी सेना की हौसला अफज़ाई करते हुए उसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेना करार दिया उन्होंने कहा कि अगर आतंकवाद अमेरिका के पीछे पड़ेगा तो अमेरिका भी आतंकवाद के पीछे पड़ेगा।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था सबसे स्थिर
ओबामा ने कहा कि ये सोचना कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था गिरावट की ओर है बस एक कल्पना मात्र है, उन्होने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था आज भी दुनिया में सबसे स्थिर है।

शिक्षा सुनिश्चित, बेरोज़गारी दर आधा
ओबामा ने कहा कि उनकी सरकार ने देश में 14 लाख से ज्यादा नौकरियां दी हैं जिससे अमेरिका में बेरोज़गारी दर आधा हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर अमेरिकी नौजवान तक शिक्षा पहुंचाना है। 
प्रदूषण और सामाजिक सुरक्षा भी सुधरी
ओबामा ने दावा किया कि अमेरिका ने दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले कार्बन उत्सर्जन में ज्यादा कटौती की है। हालांकि उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पर संतोष ज़ाहिर किया लेकिन ओबामा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के पैमानों को अभी और मज़बूत बनाया जाना चाहिए।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
माँ दादू बहुत गंदे हैं...
एक खुशखबरी ने किया डेविड वॉर्नर को वनडे सीरीज़ से बाहर

Your email address will not be published. Required fields are marked *