International

ईरान ने बनाया अमेरिकी सैनिकों को बंधक

0
Please log in or register to do it.

फाइल फोटो: अमेरिकी नौसेना की नाव

ईरान ने खाड़ी में अमेरिकी नौसेना की 2 नावों की बंधक बना लिया इसमें कई अमेरिकी सैनिक सवार थे। ईरानी न्यूज़ एजेंसी फार्स के मुताबिक इन दोनों नावों में भारी मात्रा में हथियार थे। इन्हें खाड़ी में ईरान के फारसी द्वीप के पास से कब्ज़े में लिया गया। उधर पेंटागन के प्रवक्ता पीटर कुक का कहना है कि ये दोनों नाव कुवैत और बहरीन के बीच से गुज़र रहीं थी तभी इनसे संपर्क कट गया। 
पेंटागन के मुताबिक वो इस वक्त ईरान के संपर्क में हैं और ईरान ने उनकी नाव और सैनिकों को तुरंत वापस भेजने का वादा किया है। अमेरिका के मुताबिक इनमें से एक नाव में तकनीकी खराबी थी और ये ही कारण हो सकता है कि इन नावों से संपर्क टूट गया।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
एक खुशखबरी ने किया डेविड वॉर्नर को वनडे सीरीज़ से बाहर
अमिताभ हो सकते हैं 'अतुल्य भारत' के ब्रांड अम्बेसडर

Your email address will not be published. Required fields are marked *