राज्य

महिलाओं ने रखी हाजी अली की मज़ार तक जाने की मांग

0
Please log in or register to do it.
महिलाओं ने रखी हाजी अली की मज़ार तक जाने की मांग - Image 1
मुंबई। अब हाजी अली दरगाह में मज़ार तक जाने के लिए महिलाओं ने आंदोलन शुरू कर दिया है। मुंबई स्थित मुस्लिम महिला आंदोलन ने मुंबई उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर की है। गुरुवार को अपनी मांग को लेकर संगठन की कार्यकर्ताओं ने आज़ाद मैदान में धरना भी दिया। 
महाराष्ट्र में शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के पूजा के अधिकार को लेकर हुए हंगामे के बाद ये जो मांग उठ रही है इसने महाराष्ट्र सरकार को पसोपेश में डाल दिया है। मामला अल्पसंख्यकों से जुड़ा है लिहाज़ा सरकार अभी इस पर कुछ भी बोलने से बच रही है। जबकि संगठन का कहना है कि ये उनकी पुरानी मांग है और अब सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप कर के महिलाओं के अधिकार को सुनिश्चित करना चाहिए। 
आज यह महिला संगठन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से भी मुलाकात करेगा और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेगा। भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन की महाराष्ट्र इकाई के समर्थन में मुंबई स्थित सूफ़ी विचार मंच और भूमाता ब्रिगेड भी आ गये हैं।
महिलाओं ने रखी हाजी अली की मज़ार तक जाने की मांग - Image 1

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

जींस की जेब पर क्यूँ होते हैं ये छोटे बटन
VIDEO: यह वीडियो देखिए, दिल्ली से प्यार हो जाएगा!

Your email address will not be published. Required fields are marked *