मुख्य सामग्री पर जाएं
ताज़ा ख़बर

टूटी अन्ना टीम, किरण मोदी समर्थक, अन्ना ममता के साथ और वी.के. सिंह शामिल होंगे भाजपा में

प्रकाशित: अपडेट: 3 मिनट में पढ़ें
WhatsApp X Telegram
टूटी अन्ना टीम, किरण मोदी समर्थक, अन्ना ममता के साथ और वी.के. सिंह शामिल होंगे भाजपा में

नई दिल्ली। अन्ना और उनकी टीम जो आज तक राजनीतिक पार्टियों का विरोध करती रही हैं। इतना ही नहीं वो अपने पुराने सहयोगी अरविन्द केजरीवाल के राजनीतिक पार्टी बनाने पर इन्हें मौकापरस्त की संज्ञा देते रहे हैं।लेकिन आब अन्ना को ममता बनर्जी अच्छी लगने लगी। जबकि मौकापरस्ती के मामले से देखा जाए तो ममता पहले भाजपा के साथ सरकार में आयी, फिर कांग्रेस से गठबंधन करके केंद में मंत्री बनी। उसके बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता की पार्टी को जैसे ही पूर्ण बहुमत मिला तो इन्होने कांग्रेस को भी लातमार दी। इन सब ड्रामे के बाद अब वो अन्ना के साथ खडी हैं। इतना ही नहीं आज तक राजनीतिक पार्टी का विरोध करने वाले अन्ना भी टी.वी. पर ममता के लिए प्रचार करते नज़र आ रहे हैं।
एक तरफ जहाँ अन्ना ने ममता का प्रचार शुरू किया तो इनकी टीम में भी अलग अलग पार्टी में जाने केलिए भगदड़ मच गया है। गाहे-बगाहे किरण बेदी का नाम मीडिया में आता रहता है कि वो कभी भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं, क्यूंकि वो हमेशा मोदी के पक्ष में बयान देते रहती हैं। लेकिन अब अन्ना टीम का एक और बड़ा नाम पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं और लोकसभा की चुनावी जंग में भी दांव आजमाने जा रहे हैं। 
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मौजूदगी में जनरल सिंह पार्टी की सदस्यता लेंगे। उन्हें राजस्थान के झुंझनू से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। इससे पहले हिसार में नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होकर जनरल सिंह ने भाजपा में आने के संकेत दे दिए थे। इस दौरान वे समाज सेवी अन्ना हजारे के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे। यह पहला मौका होगा जब जनरल रैंक का अफसर किसी दल में शामिल हो रहा है। अब तक लेफ्टिनेंट जनरल तक के अफसर ही विभिन्न दलों में शामिल होते रहे हैं। 
वैसे कई पूर्व नौकरशाह भी इधर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। विदेशों में जासूसी करने वाली एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख संजीव त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आर के सिंह, पूर्व पेट्रोलियम सचिव आर एस पांडेय से लेकर भारतीय पुलिस सेवा के अफसर व मुंबई के पुलिस कमिश्नर रहे सत्यपाल सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
Madhaw Tiwari

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे