राज्य

लालू के साले साधू यादव भाजपा से लड़ सकते हैं चुनाव

0
Please log in or register to do it.

पटना। लोकसभा चुनाव से पहले लालू यादव भले ही नरेंद्र मोदी के खिलाफ हुंकार भर रहे हों, लेकिन कभी उनके लाडले रहे साधु यादव चुनाव में मोदी की नैया के इंतजार में पलक पांवड़े बिछाए हुए हैं. एक न्यूज चैनल से बातचीत में साधु यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने उन्हें भाजपा से चुनाव लड़वाने का भरोसा दिया है. साधु का कहना है कि इस संबंध में उनकी मोदी से तीन-चार बार बात भी हुई है और वे उनके फैसले का इंतजार कर रहे हैं.

साधु ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पटना रैली मे यदुवंशियों को साथ लेकर चलने की बात कही थी, इसलिए मैं उनकी बातों पर यकीन कर टिकट का इंतजार कर रहा हूं. उन्होंने आगे कहा कि वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ते हैं या बीजेपी उन्हें सहयोगियों के टिकट पर चुनाव लड़वाती है यह सब नरेंद्र मोदी पर निर्भर है. उन्हें पूरी उम्मीद है कि वो मोदी के सहारे ही चुनाव लड़ेगें और आखिरी समय तक मोदी के फैसले का इंतजार करेंगे.

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

कांग्रेस राजद गठबंधन संकट में, जदयू पर भी डोरे डाल रही है कांग्रेस
ऐसे बचें पेट्रोल पम्प पर ठगी से...

Your email address will not be published. Required fields are marked *