Politics राज्य

मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं केजरीवाल

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के तर्ज़ पर आम आदमी पार्टी अब लोकसभा की चुनाव की तैयारी में जुट गयी है। जिस तरह से केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ के अपने आप को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया था ठीक उसी तरह से लोकसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। खबरजोन की सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने इसकी पूरी योजना तैयार कर ली है।
जानकारी के मुताविक आम आदमी पार्टी के नेताओं के बयानों से भी यही समझा जा सकता है कि यह खबर सही है। रविवार को मनीष सिसोदिया ने कहा “यदि नरेंद्र मोदी बनारस से चुनाव लड़ते हैं तो अरविंद केजरीवाल उनके खिलाफ उतरेंगे।” सिसोदिया के बाद संजय सिंह ने एक बयान दिया। संजय सिंह ने कहा “लोग चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ें। वे जनभावनाओं का सम्मान करते हैं।” आम आदमी पार्टी की तरफ से मिल रहे इशारे भी यही कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ केजरीवाल चुनाव लड़ सकते हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
आशुतोष और कपिल सिब्बल के खिलाफ मैदान में आ सकती हैं किरण बेदी
राहुल गांधी को चूमने वाली महिला को जलाकर मार डाला

Your email address will not be published. Required fields are marked *