नडाल पहुंचे कतर ओपन के सेमीफाइनल में

दोहा। क्ले कोर्ट के बादशाह और विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने नए साल में भी हार्ड कोर्ट पर अपना जलवा बिखेरते हुए कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। नडाल ने लात्विया के एरनेस्ट गुलबिस को लगातार सेटों में मात देते हुए 7-5, 6-4 से हराया। स्पेनिश खिलाड़ी ने इससे पहले कभी भी सत्र के शुरुआती सप्ताह में कोई एटीपी वर्ल्ड टूर खिताब नहीं जीता है। लेकिन इस बार उनके लिए सत्र की विजयी शुरुआत काफी नजदीक दिखाई दे रही है।
मुख्य ड्रॉ में अन्य खिलाड़ी गुलबिस ने शुरुआत में बेहतरीन विनर्स लगाए और पहले सेट में 5-4 की बढ़त हासिल की जबकि दूसरे सेट में भी लात्विया के खिलाड़ी ने 4-1 से एक समय बढ़त हासिल की। हालांकि पहले सेट के 11वें गेम में एक गलत शॉट खेलने से वह पहला सेट 7-5 से गंवा बैठे। दूसरे सेट में भी गुलबिस ने दूसरे गेम में नडाल की सर्विस ब्रेक की, लेकिन फिर नडाल ने वापसी करते हुए सातवें और 11वें गेम में गुलबिस की सर्विस ब्रेक कर दूसरा सेट और मैच अपने नाम कर लिया।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

Leave a Reply

Leave a comment
scroll to top