Politics

आज राहुल गाँधी के गढ़ में गरजेंगे कुमार विश्वास

0
Please log in or register to do it.


लखनऊ। आज दिन के 12 बजे आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास राहुल गांधी के गढ़ में जा कर उन्हें ललकारने वाले हैं। ‘आप’ नेता विश्वास आज अमेठी में जनविश्वास रैली करने वाले हैं और इस रैली में राहुल गांधी को वो सीधे चुनौती देने जा रहे हैं। दरअसल कुमार विश्वास के उत्तर प्रदेश पहुँचते ही उनके विरोध का दौर शुरू हो गया है। ज्ञात हो कि कल ही लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान मुलायम ब्रिगेड का एक व्यक्ति उनपर अंडा फेंक कर विरोध दर्ज़ किया था और आज जब वो अमेठी जा रहे हैं तो रास्ते में जगदीश पुर के पास उन्हें काले झंडे दिखाए साथ ही काली स्याही भी फेंकी गयी। काले झंडे दिखाने वाले ने किसी भी पार्टी मेंबर होने से इंकार किया, उनका कहना था कि इन्होने हमारे धर्मगुरु के बारे में अपशब्द कहा है इसलिए हम इनका विरोध करते हैं.
आज दिन के 12 बजे कुमार विश्वास, राहुल गांधी के गढ़ अमेठी के रामलीला मैदान में रैली शुरू करेंगे। वो अपने जनविश्वास रैली को जरिया बनाकर कुमार विश्वास ये संदेश देना चाहते हैं कि अब भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति खत्म करने का वक्त आ गया है। कुमार ने राहुल गांधी के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि “राहुल गांधी तो एक खानदान के चश्मे चिराग हैं, जहां पैदा होना ही प्रधानमंत्री पद की योग्यता हो जाता है। उनका अगर विवाह हो गया होता और अगर कोई नौनिहाल आ गया होता तो वो भी 2040 या 2050 का प्रधानमंत्री उम्मीदवार हो जाता।”
कुमार विश्वास ने प्रियंका गाँधी पर कमेंट करते हुए कहा कि ” वो हमारी बहन हैं और अभी तक उन्होंने एक ऐसे भाई के लिए वोट मांगे थे, जो संसद में अप‍नी उपस्थिति नहीं देता है, जो कभी सवाल ही नहीं पूछता है, केवल बाहें चढ़ाता है और कागज़ फाड़ता है। पिछली बार वो रायबरेली और अमेठी में आईं थी तो सारी विधानसभा सीट हार गए थे। मैं उम्मीद करता हूं कि इस बार भी वो आएं लेकिन केवल आम आदमी के लिए। उधर, आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वाले आशुतोष ने ट्वीट करते हुए कहा कि “गुड मार्निंग, आज मैं अपनी पहली राजनीतिक रैली के लिए अमेठी जा रहा हूं। एक पत्रकार के तौर पर तो कई रैलियां कवर की, पर राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर यह पहली रैली है।
भारतीय बीच पर बिना कपड़ों के उतरे रूसी नवसैनिक, लोग हुए शर्मिंदा
भ्रष्टाचार पर नीतीश भी गंभीर, 15 जनवरी को लगेगी डीएम-एसपी की क्लास

Leave a Reply