देश

भारतीय बीच पर बिना कपड़ों के उतरे रूसी नवसैनिक, लोग हुए शर्मिंदा

0
Please log in or register to do it.
करवाड़। INS विक्रमादित्य के साथ आए रूसी नवसैनिकों की हरकतों ने शनिवार को यहां लोगों को शर्मिंदा कर दिया। करीब 120 रूसी नवसैनिक भारतीय नवसैनिकों के आईएनएस विक्रमादित्य की ट्रेनिंग देने के लिये यहां आए हैं।
शनिवार को इनमें कुछ पास के बाज़ार में खरीददारी करने निकले तो हाथों में शराब की बोतल लिये सड़क पर घूमते हुए पी रहे थे। ऐसा यहां के लोगों ने पहले कभी नहीं देखा था ख़ासकर महिलाओं के लिए ये शर्मिंदगी की बात थी। यहां तक कि जब पत्रकारों ने इनकी तस्वीरें उतारनी शुरू कीं तो इन्होंने उन्हें धन्यवाद कहा बिना ये जाने कि उनकी तस्वीर क्यों ली जा रही है, जबकि कुछ ने मीडिया के लोगों से हाथ तक मिलाया।
यही नहीं शनिवार को करीब 50 रूसी कारवड़ बीच पर निर्वस्त्र होकर तैरते देखे गये जिससे वहां काफ़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। बाद में पुलिस को मामले में दखल देना पड़ा और रूसियों को बताना पड़ा कि वो कर्नाटक में बीच पर ऐसे नंगे नहीं घूम सकते। इसके तुरंत बाद रूसी नवसैनिक वहां से चले गये।
पुलिसवालों की दलील थी कि उन्हें समझाना मुश्किल था। एक पुलिसवाले ने कहा कि, “उनमें कई को अंग्रेज़ी नहीं आती थी, हम उनसे बात भी नहीं कर पा रहे थे।” जबकि यहां के लोकल लोग इससे काफ़ी नाराज़ हैं। एक दुकानदार प्रेम नाइक ने बताया कि, “ये उनकी ग़लती नहीं है। ये भारतीय नवसैनिकों की ग़लती है जिन्होंने उन्हें हमारी संभ्यता के बारे में बताया नहीं।”
रिटायर्ट शिक्षक एमएन नाइक ने कहा कि “भारतीय नवसेना को इन्हें नागरिकों के बीच में जाने देने से पहले यहां क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसके बारे में सीख देनी चाहिए।”

अमेठी के लिए जीना है, अमेठी के लिए मरना है- विश्वास
आज राहुल गाँधी के गढ़ में गरजेंगे कुमार विश्वास

Leave a Reply