Close

जॉन अब्राहम ने की प्रिया रुंचाल से शादी

जॉन अब्राहम ने की प्रिया रुंचाल से शादी
मुंबई। बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने शादी कर ली है। और दुनिया को ये ख़बर देने के लिए उन्होंने ट्वीटर को चुना। ऐसा लगता है कि हाल में उन्होंने अपनी प्रेमिका प्रिया रुंचाल से एक निजी समारोह में शादी की जिसमें कुछ ख़ास लोगों को ही बुलाया गया था।
जॉन ट्वीटर पर लिखते हैं कि, “आपको और आपके प्रियजनों को 2014 की शुभकामनाएं! ये साल आपके लिए प्यार ले आए, अच्छा भविष्य और खुशिया ले आए, प्यार से, जॉन और प्रिया अब्राहम।”
प्रिया एक इनवेस्टमेंट बैंकर हैं जिनसे जॉन अपने एक दोस्त के ज़रिये 3 साल पहले मिले थे। प्रिया से मिलने से पहले जॉन बिपासा बसु के साथ थे जिनसे वो 2011 में अलग हो गये थे।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top