Politics

FIR में केजरीवाल का नाम, मुश्किलों का दौर शुरू

0
Please log in or register to do it.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। रेल भवन के सामने हुए 20 और 21 जनवरी को हुए धरना-प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन एफआईआर में केजरीवाल का नाम दर्ज किया है। तीनों में दंगा भड़काने, भड़काऊ भाषण देने, धारा 144 का उल्लंघन करने और सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई अन्य धाराएं लगाई हैं। ज्यादातर धाराएं गैर-जमानती हैं।


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार एफआईआर में केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, राखी बिडलान और सोमनाथ भारती का भी नाम है। पुलिस ने एक एफआईआर में अपना बचाव भी किया है। पुलिस ने आगे कहा है कि केजरीवाल को पहले ही बता दिया गया था कि रेल भवन और उसके आसपास धारा 144 लगी हुई है, इसके बावजूद उन्होंने अपना धरना खत्म नहीं किया। चौथी एफआईआर गेस्ट शिक्षक की शिकायत पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं और समर्थकों के खिलाफ दर्ज की गई है।


बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस कुछ सवालों पर पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री को नोटिस भी थमाने की तैयारी में है। पुलिस को मुख्यमंत्री के भड़काऊ भाषण के कई स्पष्ट फुटेज मिले हैं। यह भी माना जा रहा है कि तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी दिल्ली पुलिस और मुख्यमंत्री केजरीवाल के बीच टकराव और बढ़ेगा। ऐसे में दिल्ली पुलिस हर कदम बहुत ही सोच-विचार और कानूनी राय के बाद ही उठाएगी। देखने वाली बात यह है कि दिल्ली पुलिस सुप्रीम कोर्ट को क्या जवाब देती है। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
गणतंत्र दिवस: राजपथ पर शौर्य के साथ संस्कृति की झलक
भारत में सिक्का जमाने के बाद, रूस पहुंचा माइक्रोमैक्स

Leave a Reply