देश

अब नहीं भाग पाएंगे प्रो. शब्बीर

0
Please log in or register to do it.
लखनऊ। यौन शोषण के आरोप में निलंबित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी विधि संकाय के चेयरमैन प्रो.शब्बीर के संपत्ति कुर्क करने की पूरी तैयारी कर ली गयी है। साथ ही प्रो. शब्बीर के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी हो चुका है। अब वह विदेश नहीं भाग सकेंगे।
प्रो शब्बीर को अभी तक न तो पुलिस खोज पाई और न ही उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिली है। अब पुलिस उन्हें भगोड़ा घोषित कर कुर्की की तैयारी में जुट गई है। तीन दिसंबर को एएमयू विधि छात्रा ने आरोप लगाया था कि प्रैक्टिकल में अच्छे अंक दिलाने के बहाने प्रो. शब्बीर ने उसका यौन उत्पीड़न किया। मामला प्रकाश में आते ही उन्हें निलंबित कर दिया था, तब से वह फरार हैं। शब्बीर के खिलाफ अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
जयंत की पद यात्रा
जानिए क्या है अंतर लोकपाल और जनलोकपाल में

Your email address will not be published. Required fields are marked *