चांद पर चीन का ‘चांग’

चीन के अंतरिक्ष यान ‘चांग’ के चांद पर उतरते ही चीन दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया है जिसने चांद पर मानव रहित यान उतारा है। इस सफलता के बाद चीन में उत्साह का माहौल है। चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने पृथ्वी के उपग्रह पर रोवर की सॉफ्ट लैंडिंग की पुष्टि की।
चीन का अंतरिक्ष यान चांग ई-3
चांग ई-3 40 सालों में पहला मानवरहित मिशन है। 
बीजिंग एयरोस्पेस कंट्रोल सेंटर के मुताबिक चांग ई-3 मिशन के रोबोट ‘यूतू’ ने शनिवार रात चीनी समयानुसार रात 9 बजे चांद के ज्वालामुखी पठार वाले क्षेत्र साइनस इरिडियम पर लैंडिंग की। चांग-3 नामक इस यान का प्रक्षेपण शिचुआन प्रांत के शिचैंग सैटेलाइट लांच सेंटर से 2 दिसंबर को किया गया था। प्रक्षेपण के 5 दिन बाद यह चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया था। 
लैंडिंग प्रक्रिया से पहले चंद्रमा की सतह से 15 किलोमीटर की ऊंचाई पर यान की गति कम कर दी गई थी। सतह से 100 यार्ड (तकरीबन 90 मीटर) की ऊंचाई पर मंडराते हुए यान के सेंसर्स ने जमीन का निरीक्षण किया, जिसके बाद लैंडिंग संभव हो पाई। यान 30 डिग्री की चढ़ाई वाली सतह पर 200 मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चढ़ सकता है।
अंतरिक्ष से जुड़ी दूसरी खबर ईरान से है। स्थानीय समाचार एजेंसी के मुताबिक ईरान ने अंतरिक्ष में बंदर भेजने का सफल परीक्षण किया है। ईरान का दावा है कि उन्होंने दूसरी बार बंदर को अंतरिक्ष में भेजा, जो कि पृथ्वी पर सुरक्षित वापस आ गया है। 

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

Leave a Reply

Leave a comment
scroll to top