
लखनऊ। सुलतानपुर से सपा के सांसद प्रत्याशी अतीक अहमद निर्दोष हैं और अब उनपर कोई केस नहीं चल रहा है। ऐसा कहना है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का। आज फिरोजाबाद के एक खुले मंच से उन्होंने ये ऐलान किया है। रामगोपाल यादव का कहना है कि सपा अबतक करीब 75 लोकसभा सीटों पर टिकट बाँट चुकी है और अगर इसमें एक दो गलतियाँ भी हो गयी हो तो ध्यान नहीं देना चाहिए।




