Politics

आज़म ने दिया देवयानी को रामपुर से चुनाव लड़ने का ऑफर

0
Please log in or register to do it.
आज़म ने दिया देवयानी को रामपुर से चुनाव लड़ने का ऑफर - Image 1
लखनऊ। देवयानी मामले को लेकर अब देश में सियासत भी शुरू हो चुकी है। समाजवादी पार्टी तेज़ तर्रार नेता और यूपी के नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खां ने अमेरिका में तैनात भारतीय राजनयिक आइएफएस देवयानी खोबरागड़े को रामपुर संसदीय क्षेत्र से चुनान लड़ने का न्यौता देते हुए बीजेपी पर इस मामले में ख़ास प्रतिक्रिया न देने की बात कही।

आज़म ने दिया देवयानी को रामपुर से चुनाव लड़ने का ऑफर - Image 1

आज़म खां ने कहा कि एक बार वो सांसद बन जाएंगी तो मुखर होकर अमेरिकी नीतियों का विरोध कर सकेंगी। पत्रकारों से बातचीत में आजम खां ने रायनायिक के साथ हुई बदसलूकी की कड़े शब्दों में निंदा की और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति व हिन्दुत्व के अलम्बरदार बीजेपी जैसे दलों ने इस मामले में कोई ख़ास प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी, वो इसे कैसे बर्दाश्त कर गये? उन्होंने विश्व हिंदू परिषद को निशाने पर लेते हुए कहा कि ऐसे संगठनों की चुप्पी हैरान करने वाली है।
अमेरिका में ख़ुद इस तरह के हालात से गुज़र चुके आज़म खां ने कहा कि अमेरिका एक ऐसा देश है जो सालों से हिंदुस्तानियों के साथ बदसलूकी करता आ रहा है, यहां तक कि देश के अति सम्मानिक व्यक्तियों के साथ भी ज़िल्लत भरा व्यवहार किया गया।
इसी साल अप्रैल महीने में आज़म ख़ान को भी बॉस्टन के लोगन एयरपोर्ट पर रोका गया था और उनसे पूछताछ की गई थी। आज़म तब सीएम अखिलेश यादव के साथ हार्वर्ड विश्वविद्यालय में महाकुंभ पर एक लेक्चर देने के लिए गये थे। उनके पास डिप्लोमेटिक पासपोर्ट था बावजूद इसके उन्हें अमेरिकी सुरक्षा कर्मियों ने रोका और पूछताछ की।
जयललिता की मोदी को चुनौती! "तमिलनाडु करेगा देश का नेतृत्व"
22 से सर्दियों की छुट्टी, नौनिहालों को भूली अखिलेश सरकार

Your email address will not be published. Required fields are marked *