जयललिता की मोदी को चुनौती! “तमिलनाडु करेगा देश का नेतृत्व”

HomeUncategorized

जयललिता की मोदी को चुनौती! “तमिलनाडु करेगा देश का नेतृत्व”

चेन्नई। अब तक प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में राहुल, मोदी, मुलायम और मायावती का नाम था लेकिन अब तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने भी प्रधानमंत

नरेंद्र मोदी चाय पिलाकर मांगेंगे लोगों से वोट
थर्ड फ्रंट भारत को थर्ड ग्रेड बना देगा- नरेंद्र मोदी
वीडियो में देखिये चाय पर चर्चा विद नमो Chai Pe Charcha
चेन्नई। अब तक प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में राहुल, मोदी, मुलायम और मायावती का नाम था लेकिन अब तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने भी प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा ज़ाहिर कर दी है। और शायद ऐसा इसलिए क्योंकि लोकसभा चुनाव 2014 को लेकर हुए हालिया सर्वे में जयललिता की अन्नाद्रमुक पार्टी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आ रही है।
जयललिता की मोदी को चुनौती! “तमिलनाडु करेगा देश का नेतृत्व” - Image 1
वैसे इस मामले पर AIADMK सुप्रीमो जयललिता ने ख़ुद तो कुछ नहीं कहा लेकिन गुरुवार को हुई पार्टी की आम सभा में जो प्रस्ताव पारित किया गया उसमें यही कहा गया कि तमिलनाडु के किसी नेता को ही प्रधानमंत्री बनना चाहिए जो जयललिता के नाम की तरफ़ साफ़ तौर पर इशारा करता है।
ये प्रस्ताव जयललिता की अध्यक्षता में हुई आम सभा में पारित किया गया जिसके मुताबिक हवाला दिया गया कि गुजरात, पंजाब आदि राज्यों से प्रधानमंत्री रह चुके हैं और अब वक़्त आ गया है जब तमिलनाडु का कोई नेता देश का नेतृत्व करे।
हालिया हुये सर्वे बताते हैं कि AIADMK को आनेवाले लोकसभा चुनावों में राज्य की 39 सीटों में से 28 पर जीत हासिल हो सकती है। इससे बीजेपी और कांग्रेस के बाद AIADMK देश की तीसरी बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आ रही है। ऐसे में जयललिता चाहती हैं कि पहले ही हिसाब किताब कर लिया जाए और अपनी शर्तें सामने रख दी जाएं।

ख़बर ज़ोन का विश्लेषण



जयललिता ने सीधे तौर पर नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है या एक तरह से देखा जाए तो वो आनेवाले लोकसभा चुनावों से पहले NDA शामिल होने के लिए शर्त रख रही हैं। ज़ाहिर है अगर नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता तो उन्हें गठबंधन करना होगा और जयललिता का ये पहले से दिया ऑफ़र है कि प्रधानमंत्री बनाओ और समर्थन लो। ये इशारा कांग्रेस के लिए भी हो सकता है जो अगर यूपीए गठबंधन में सरकार बनाने के करीब नहीं पहुंच पाती तो जयललिता इसी शर्त के साथ सरकार बनाने में सहयोग करेंगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: